
Covid-19: अब ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की जानकारी भी देगा Google Maps
Zee News
देश में कोरोना का कहर जारी है. लोग बेड और ऑक्सीजन की समस्या का सामना कर रहे हैं. ऐसे में गूगल की यह सुविधा लोगों के लिए राहत साबित होगी.
नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर जारी है. लोग बेड और ऑक्सीजन की समस्या का सामना कर रहे हैं. ऐसे में गूगल की यह सुविधा लोगों के लिए राहत साबित होगी. Google ने इस बात का ऐलान किया है कि यह मैप पर नई सुविधा का परीक्षण कर रहा है जो लोगों को अस्पताल में बेड तलाशने में मददगार होगी. कंपनी का कहना है कि यह मैप में Q&A फंक्शन में एक फीचर को इनेबल करने जा रही है जहां पर लोग बेड और मेडिकल ऑक्सीजन की लोकेशन में उपलब्धता के बारे में जानकारी ले सकेंगे. Google ने इस बारे में आगाह भी किया है कि यह यूजर जनरेटेड कंटेंट होगा. यूजर को इसकी प्रमाणिकता को वेरिफाई करना होगा. इस पर आंख मूंद भरोसा करने के पहले इसे सत्यापित जरूर कर लें. वैक्सीन सेंटर की दे रहा जानकारी आपके आस-पास वैक्सीनेशन कहां हो रहा, इसकी जानकारी आपको Google Maps के जरिए मिल जाएगी. Google मैप्स के यूजर्स द्वारा ऐप पर वैक्सीनेशन सेंटर्स सर्च करने पर सभी नजदीकी सेंटर्स उनकी स्क्रीन पर दिखाए देंगे. यह ऐप यूजर्स को इसकी भी जानकारी देगा कि सेंटर खुला है या नहीं. Google Maps में सेंटर के फोन नंबर भी दिए रहते हैं. इस वजह से वो जांच के लिए जाने से पहले सेंटर में फोन करके जांच संबंधी सूचना पता कर सकते हैं. इसमें आपको लैब सेंटर के फोन नंबर और उनके काम करने के समय के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी.
बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.






