
Coronavirus Live Updates: 91 दिनों बाद 24 घंटे में 50 हजार से कम कोरोना केस, 1,167 मौतें, देखें आंकड़े
AajTak
Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना के 42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हो गई है. वहीं, 1,167 नई मौतों के साथ ही कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है.
भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. सोमवार को पिछले 91 दिनों में सबसे कम मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 42,640 नए मामले सामने आए, वहीं 81,839 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. इस दौरान 1,167 मरीजों की मौत हुई. देश में पिछले 24 घंटे में 86,16,373 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 पर पहुंच गया. भारत में कोरोना के 42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हो गई है. वहीं, 1,167 नई मौतों के साथ ही कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है. देश में कोरोना के कुल 2,89,26,038 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं. फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







