
Coronavirus Live Updates: देश में कोरोना से मौतों का टूटा रिकॉर्ड, 4200 की गई जान, 3 लाख 48 हजार नए मरीज
AajTak
Coronavirus Latest Updates: देश में एक दिन में पहली बार कोरोना से 4200 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले 7 मई को देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं, जब एक दिन में रिकॉर्ड 4187 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी.
देश में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बढ़ गए हैं. सोमवार को देश में कोरोना के कुल 3.29 लाख नए मामले सामने आए थे, जो मंगलवार को बढ़कर 3.48 लाख हो गए हैं. वहीं मौत के नए आंकड़े ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. देश में एक दिन में पहली बार कोरोना से 4200 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले 7 मई को देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं, जब एक दिन में रिकॉर्ड 4187 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी. सक्रिय मामलों की बात करें तो कर्नाटक ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है. यहां कोरोना के 5,87,452 सक्रिय मामले हैं. वहीं, महाराष्ट्र में 5,58,996 सक्रीय मामले हैं. देश में ऑक्सीजन की वजह से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा. गोवा में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 4 घंटे में 26 मरीजों की जान चली गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, हाईकोर्ट आज मामले पर सुनवाई करेगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










