
Coronavirus Live Updates: कोरोना केसों में आई कमी लेकिन खतरा बरकरार, दिल्ली-यूपी में भी कम हुए मामले
AajTak
Coronavirus Updates: यूपी में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है. हालांकि, अब भी रोजाना सैकड़ों लोग इस जानलेवा महामारी में अपनी जान गंवाना पड़ रहा है. बीते 24 घंटों में यूपी में कोरोना के 7,336 नए केस मिले और 282 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में भी कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या लगातार कम हो रही है.
Covid-19 Latest Updates: देश में कोरोना महामारी का कहर थोड़ा कम जरुर हुआ है, लेकिन खतरा बरकरार है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2.67 लाख से अधिक नए केस सामने आए, जबकि 4529 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया. जो एक दिन में भारत में कोविड से मरने वालों का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. वहीं, इस दौरान 3.89 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं. भारत में बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ा है, लेकिन मौतों की संख्या में गिरावट नहीं हो रही है. यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार यूपी में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है. हालांकि, अब भी रोजाना सैकड़ों लोग इस जानलेवा महामारी में अपनी जान गंवाना पड़ रहा है. बीते 24 घंटों में यूपी में कोरोना के 7,336 नए केस मिले और 282 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में अब कोरोना के 1,23,579 एक्टिव केस हो गए हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










