
Coronavirus LIVE: 94052 नए कोरोना केस, 6 हजार मौतें, बिहार के नए खुलासों से बढ़ा मौतों का आंकड़ा
AajTak
Coronavirus LIVE: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भारी संशोधन किया जिससे इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढकर 9429 हो गई जो मंगलवार को 5458 थी.
देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले 1 लाख से नीचे रहे हैं. गुरुवार को देश में कोरोना के 94,052 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई. वहीं, मौतों के आंकड़े में बिहार की वजह से बड़ी उछाल देखी गई और एक दिन में मौत का आंकड़ा 6,148 बढ़ गया. इसके बाद देश में कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,51,367 नए मरीज डिस्चार्ज हो गए, जिसके बाद कुल ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 2,76,55,493 हो गई. अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है. कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिव्यू बैठक कर सकते हैं. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, दोनों गृह राज्य मंत्री शामिल होंगे. इसके साथ ही PMO और MHA के अधिकारी भी इस समीक्षा बैठक में शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में कोरोना के थर्ड वेव से निपटने की तैयारियों पर चर्चा संभव है. ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हो सकती है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










