
Coronavirus India Live Updates: कोरोना ने देश में फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिर 4 लाख के पार नए केस, 24 घंटे में 3982 मौतें
AajTak
Coronavirus India live updates: राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 20960 मामले सामने आए हैं. वहीं 311 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में संक्रमण दर 26 फीसदी से ज्यादा है. दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 18 हजार के पार पहुंच गया है.
देश में कोरोना का कोहराम जारी है. पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज हुए कोरोना मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. बुधवार को देश में कोरोना के 412,618 नए मामले दर्ज किए गए. यह दूसरी बार है जब देश में कोरोना केस 4 लाख के पार गए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को देश में कोरोना के 4,02,351 नए मामले सामने आए थे. वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया. पिछले 24 घंटे में 3,980 लोगों की जान चली गई. पहली बार एक दिन में कोरोना से इतने मरीजों की जान गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा, 7 राज्यों में 50 हजार से एक लाख और 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस हैं. 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के केस हर दिन 2.4 फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










