
Coronavirus: दिल्ली में घटी कोरोना संक्रमण की दर, 24 घंटे में 4448 नए केस, 265 मरीजों ने गंवाई जान
AajTak
दिल्ली में बढ़ता कोरोना संकट काबू होता नजर आ रहा है. लगातार लॉकडाउन और पाबंदियों के बाद कोरोना संक्रमण की दर घटकर 7 फीसदी के करीब पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर 9,403 लोग घर लौट चुके हैं.
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर कम होती नजर आ रही है लेकिन मौत के आंकड़े अब भी नहीं थम रहे हैं. दिल्ली में कोविड संक्रमण की दर घटकर 7 फीसदी के करीब पहुंच गई है. कोरोना संक्रमण की दर 6.89 फीसदी है, जो दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है. हालांकि मौत के आंकड़े अब भी डराने वाले हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कुल 4,482 नए केस सामने आए हैं, जिनमें से 265 मरीज संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कुल 65,004 कोरोना टेस्ट किया गया था. मंगलवार तक कुल 9,403 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, या अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव मामले अब 50,863 हैं. होम आइसोलेशन में रहने वाली मरीजों की संख्या 31,197 है, जिन पर दिल्ली सरकार कड़ी नजर रख रही है. तमाम पाबंदियों और स्वास्थ्य सेवाओं के बाद भी मौत के आंकड़े अब भी कम नहीं हो रहे हैं. घटने लगी संक्रमण की रफ्तार 5 अप्रैल के बाद से एकदिन में सबसे केस आज दर्ज हुए हैं. 5 अप्रैल को सबसे कम कुल 3,548 नए केस सामने आए थे. इसे बड़ी गिरावट के रूप में देखा जा रहा है. 7 फीसदी तक संक्रमण की दर घटने को बड़ी राहत माना जा रहा है.यह भी पढ़ें- गंगा किनारे टायर-डीजल डालकर पुलिस ने जलवा दी डेड बॉडी, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन यह दर 7 अप्रैल के बाद सबसे कम है. 7 अप्रैल को यह दर 6.1 फीसदी थी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 22,111 तक पहुंच गया है. कोरोना के एक्टिव मामले 50,863 हैं, जो कि 14 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं. 14 अप्रैल को ये आकंड़ा 50,736 था.कम हुए कोरोना के एक्टिव मामले कोरोना के एक्टिव मामलों की दर भी घटी है. अब यह दर 3.62 पर पहुंच गई है. 8 अप्रैल के बाद यह सबसे कम दर है. 8 अप्रैल को यह दर 3.32 फीसदी थी. रिकवरी रेट में भी बड़ा अंतर आया है. रिकवरी रेट बढ़कर 94.79 फीसदी हो गई है. 8 अप्रैल के बाद यह सबसे ज्यादा है. 8 अप्रैल को 95.08 फीसदी यह दर थी. कोरोना के कुल आंकड़े दिल्ली में 14,02,873 तक पहुंच गए हैं. अब तक 13,29,899 लोग कोविड से ठीक होकर रिकवर हो चुके हैं. दिल्ली में अब तक 1,84,07,486 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है. दिल्ली में कंटेनमेंट जोन्स की संख्या बढ़कर 57,805 हो गई है. वहीं कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 1.58 फीसदी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










