
Corona virus : 7 दिन में 36 लाख केस, 10 हजार की मौत, चीन ही नहीं पूरी दुनिया में कहर बरपाने लगा कोरोना
AajTak
पिछले 24 घंटे की बात करें तो अमेरिका में 22578 केस मिले हैं. वहीं जापान में 72297 केस, जर्मनी में 55016 केस, ब्राजील में 29579 केस, दक्षिण कोरिया में 26622 केस मिले हैं. फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 8213 केस सामने आए हैं. ताइवान में 10359 और रूस में 6341 केस मिले हैं.
चीन समेत दुनिया के तमाम देशों में कोरोना ने फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. दुनिया में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के 36 लाख मामले सामने आए हैं. वहीं इन 7 दिनों में 10 हजार लोगों की मौत हुई है. चीन के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील और जापान में बहुत तेजी से केस बढ़ रहे हैं. दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के केसों के चलते भारत सरकार ने भी कोरोना पर एक समीक्षा बैठक बुलाई है.
पिछले 1 हफ्ते में दुनियाभर में 36 लाख केस
पिछले 7 दिनों में दुनियाभर में कोरोना के 3,632,109 केस सामने आए हैं. अकेले जापान में 1055578 केस मिले हैं. वहीं, दक्षिण कोरिया में 460,766, फ्रांस में 384184, ब्राजील में 284,200, अमेरिका में 272,075, जर्मनी में 223,227, हॉन्गकॉन्ग में 108577, चीन के पड़ोसी ताइवान में 107381 केस मिले हैं.
पिछले 7 दिन में 10 हजार की मौत
जापान में कोरोना से पिछले 7 दिन में 1670 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा अमेरिका में भी 1607 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं दक्षिण कोरिया में 335, फ्रांस में 747, ब्राजील में 973, जर्मनी में 868, हॉन्गकॉन्ग में 226, ताइवान में 203, इटली में 397 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.
पिछले 24 घंटे में कहां कितने केस?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










