
Corona Virus: दुनिया में तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट्स, BA.5 के सबसे ज्यादा मामले
AajTak
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 300 से ज्यादा सब वैरिएंट कई देशों में बड़ी तेजी से फैल रहे हैं. इनमें भी सबसे ज्यादा यानी करीब 76 फीसदी BA.5 के सब वैरिएंट हैं. भारत में भी इससे संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है.
कोरोना वायरस अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बना हुआ है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है, लेकिन वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है. हालांकि देश के कई राज्यों में कोरोना के बाद लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया गया है. इन सबके बीच देश में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में भी पता चला है.
ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट का पता लगाने के लिए ट्रेकिंग, टेस्टिंग और सिक्वेसिंग बहुत जरूरी है. डब्ल्यूएचओ और उसके साथ मिलकर कई साइंटिस्ट इनके नए मॉड्यूलेशन का पता लगाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 300 से ज्यादा सब वैरिएंट कई देशों में बड़ी तेजी से फैल रहे हैं. इनमें भी सबसे ज्यादा यानी करीब 76 फीसदी BA.5 के सब वैरिएंट हैं.
वायरस के प्रभाव को लेकर अनिश्चितता
कोरोना वायरस को आए हुए 3 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक एक बार संक्रमित होने पर प्रभावों के बारे में अनिश्चितताएं बनी हुई हैं. अगर कोई संक्रमित होता है तो आनुवांशिक और एंटीजेनिक के साथ ही भविष्य में इसका क्या प्रभाव होगा. इसके बारे में अभी तक कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल पाई है. कोविड से जुड़ी इंटरनेशनल कमेटी ने माना कि कई स्वास्थ्य प्रणालियां वायरस द्वारा उत्पन्न चुनौतियों की वजह से हेल्थ इमरजेंसी में दबाव में रहती हैं.
दुनिया की दो तिहाई आबादी का पहला कोर्स पूरा
WHO के महानिदेशक ने कहा कि वह कोविड-19 से संबंधित कमेटी के बारे में दी गई सलाह से सहमत हैं और निर्धारित करते हैं कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का गठन जारी रखेगी. डॉ. टेड्रोस ने बताया कि दुनिया की करीब दो तिहाई आबादी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन का पहला कोर्स पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा कि साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, COVID-19 से मौतें महामारी की शुरुआत के बराबर स्तर तक पहुंच गई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










