
Corona new variant: क्या NeoCoV है खतरनाक कोरोना वैरिएंट? जानिए क्या कहती है स्टडी
AajTak
कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच NeoCoV को लेकर लोगों में दहशत फैल रही है. हालांकि इसके मूल अध्ययन में बताई गई बातों पर गौर करें तो अभी तक इसमें घबराने की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. NeoCoV इस हफ्ते कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है. गूगल के मुताबिक, शुकवार 28 जनवरी तक भारत में यह 5 लाख सर्च के साथ टॉप पर रहा है.
अल्फा, डेल्टा और ओमिक्रॉन जैसे ग्रीक भाषा के कई शब्दों ने कोविड-19 के चलते अचानक से हमारी जिंदगी में एंट्री ले ली है. 2019 में चीन में मिला SARS-CoV-2 बीते दो सालों से पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बना हुआ है. कोविड-19 लोगों को एक डर के साथ जीने के लिए छोड़ देता है. महामारी को बढ़ावा देने वाले हर नए वैरिएंट का लोगों के मन में खौफ रहता है, जो सामान्य जीवन को प्रभावित करते हैं और मौत का कारण बनते हैं. ओमिक्रॉन के बीच NeoCoV की दस्तक से भी लोग ये डर महसूस कर रहे हैं. NeoCov is all over the news. Some facts, before we panic. This “not so new virus” was identified around 2013 in bats in S Africa, while looking for ancestors of the MERS CoV. Note: This virus has not infected man, and has not killed anyone.https://t.co/A6y73xWg9x 1/

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










