
Corona New Variant: कोरोना के नए वेरिएंट से दुनियाभर में हड़कंप, दक्षिण अफ्रीका में आया ओमीक्रॉन
AajTak
कोरोना के एक नए वैरिएंट से दुनिया में हड़कंप मच गया है. ये वैरिएंट तेजी से अपना रूप बदल रहा है. इसे सबसे खतरनाक वैरिएंट कहा जा रहा है. WHO ने इसका नाम आमीक्रॉन रखा है. एम्स ने इस लेकर अलर्ट जारी किया है. दक्षिण अफ्रीका में सामने आया कोरोना का ये वैरिएंट B.1.1.529 खुद का रूप बदलने में बड़ा माहिर है. इस वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में करीब 30 म्यूटेशंस पाए गए हैं, इतने म्यूटेशंस कोरोना के किसी और वैरिएंट में पहले नहीं पाए गए. भारत में तबाही मचाने वाले डेल्टा वैरिएंट में सिर्फ 2 म्यूटेशंस हुए थे. इसका मतलब ये कि 30 म्यूटेशंस वाले इस वैरिएंट ने अगर किसी को संक्रमित किया तो उस मरीज से कोरोना संक्रमण का ऐसा विस्फोट हो सकता है, जैसा अबतक नहीं देखा गया. B.1.1.529 वैरिएंट, डेल्टा जैसे अन्य वैरिएंट्स जितना घातक भी है या नहीं? जानने के लिए देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










