
Corona in India: कोरोना की सुपरस्पीड... बंगाल-गुजरात से लेकर दिल्ली-मुंबई तक तेज हो रही लहर
AajTak
Coronavirus in India: देश में कोरोना की लहर तेज हो गई है. 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है. देश के कई राज्यों में कोरोना के आंकड़े डराने लगे हैं.
Coronavirus in India: देश में कोरोना की रफ्तार अब डराने लगी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 819 नए मरीज सामने आए हैं. ये आंकड़ा मंगलवार की तुलना में लगभग 30% ज्यादा है. इसके साथ ही एक्टिव केस का आंकड़ा भी 1 लाख के पार चला गया है. अब देश में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.04 लाख से ज्यादा है. 24 घंटे में लगभग 5 हजार एक्टिव केस बढ़ गए हैं. चिंता की बात ये भी है कि पॉजिटिविटी रेट भी 4% से ज्यादा हो गया है.
कोरोना की सबसे खतरनाक रफ्तार केरल और महाराष्ट्र में दिख रही है. 24 घंटे में केरल में 4 हजार 459 और महाराष्ट्र में 3 हजार 957 नए मामले सामने आए हैं. देश में बीते दिन जितने नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 45 फीसदी इन्हीं दोनों राज्यों से हैं.
देश में कोरोना की लहर तेज होने के पीछे ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स को जिम्मेदार माना जा रहा है. इनमें भी BA.4 और BA.5 ज्यादा तेजी से फैल रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को बताया कि दुनिया के 110 देशों में इन दोनों सब-वैरिएंट्स के मामले सामने आ चुके हैं. WHO प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसस ने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी बदल रही है, लेकिन खत्म नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें-- Explainer: कितने खतरनाक हैं ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5, दिल्ली में मिले केस
दिल्ली-मुंबई से लेकर हर जगह कोरोना की लहर तेज
- दिल्लीः स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 1,109 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. ये लगातार दूसरा दिन है, जब एक हजार से कम केस मिले हैं. हालांकि, पॉजिटिविटी रेट अभी भी 6% के करीब है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










