
Corona Cases in Maharashtra: 24 घंटे में 24,948 नए मामले, 110 मरीज Omicron पॉजिटिव
AajTak
महाराष्ट्र में आज शुक्रवार को बीते चौबीस घंटे में 24,948 नए मामले सामने आए. वहीं 45,648 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. ऐसे में अब राज्य में 2,66,586 एक्टिव केस हैं. हालांकि राज्य में Omicron के मामलों ने टेंशन बढ़ा रखी है.
देश भर में कोरोना के आंकड़ों की बढ़ती रफ्तार धीमी पड़ती हुई नजर नहीं आ रही है. इसी बीच महाराष्ट्र में आज शुक्रवार को बीते चौबीस घंटे में 24,948 नए मामले सामने आए. वहीं 45,648 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. ऐसे में अब राज्य में 2,66,586 एक्टिव केस हैं. हालांकि राज्य में Omicron के मामलों ने टेंशन बढ़ा रखी है. शुक्रवार को यहां 110 मरीज सामने आए हैं. इसी बीच कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को ट्रायल की मंजूरी दे दी है. नेजल वैक्सीन यानी नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन. ये ट्रायल देशभर में होगा. अगर ट्रायल में वैक्सीन असरदार साबित हुई तो इसका इस्तेमाल बूस्टर डोज के तौर पर किया जाएगा.22 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस बात अगर पूरे देश की करें तो 27 जनवरी को भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 22,02,472 हो गई है. पिछले एक सप्ताह के दौरान पॉजिटिविटी रेट 17.75 फीसदी रही. देश के 11 राज्यों में 50,000 से अधिक कोविड के केस हैं. देश के तीन राज्य ऐसे हैं, जहां कोविड19 के 3 लाख से अधिक मामले हैं. इन राज्यों के नाम महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










