
48 घंटे, 9000 पुलिसकर्मी और 4299 जगहों पर रेड... गैंगस्टर्स के खिलाफ पुलिस ने चलाया ऑपरेशन गैंग बस्ट
AajTak
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अपराधियों के खिलाफ 48 घंटे तक ऑपरेशन गैंग बस्ट चलाया. इस दौरान 850 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार किए गए, लेकिन इस कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. पढ़ें पूरी कहानी.
Operation Gang Bust: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ चलाया. यह ऑपरेशन लगातार 48 घंटे तक चला, जिसमें स्पेशल सेल, वेस्ट और नॉर्थ रेंज की टीमें शामिल थीं. पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी कर अपराधियों को चौंकाने की रणनीति अपनाई. इस कार्रवाई का मकसद गैंग मॉड्यूल को तोड़ना और हिंसक अपराधों पर नियंत्रण पाना था. सीनियर अधिकारियों की सीधी निगरानी में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया. बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की गईं. लेकिन बदमाशों ने ठीक 24 घंटे बाद फिर दिल्ली को दहला दिया.
हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन शुक्रवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक चले दिल्ली पुलिस के खास ऑपरेशन में करीब 9000 पुलिसकर्मी तैनात रहे. क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट पुलिस और स्पेशल सेल की संयुक्त टीमों ने दिल्ली के हर कोने में दबिश दी. यह अब तक का सबसे बड़ा समन्वित पुलिस ऑपरेशन माना जा रहा है. लगातार दो दिन तक पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों में हड़कंप मच गया.
एक साथ हजारों छापेमारी ऑपरेशन के दौरान दिल्ली और उससे जुड़े हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक पुलिस ने छापेमारी की. कुल 4299 जगहों पर रेड की गई. इन छापों में गैंगस्टरों के ठिकानों, उनके सहयोगियों और संदिग्धों को निशाना बनाया गया. आउटर डिस्ट्रिक्ट और गैंग हॉटस्पॉट इलाकों पर खास फोकस रहा.
हजारों संदिग्ध राउंडअप पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 6494 लोगों को राउंडअप किया गया. इनमें से कई लोग पहले से दर्ज गंभीर मामलों में वांछित थे. लंबी पूछताछ और दस्तावेज़ी जांच के बाद आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की गईं.
854 गिरफ्तार, 690 नए केस दर्ज दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन गैंग बस्ट के तहत कुल 854 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इन आरोपियों के खिलाफ 690 नए मामले दर्ज किए गए हैं. गिरफ्तार बदमाश हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में शामिल थे. पुलिस का कहना है कि इससे अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.
कुख्यात गैंग्स पर सीधा वार इस ऑपरेशन में गोगी, टिल्लू ताजपुरिया, काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर और बदमाश पकड़े गए. ये गैंग दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से सक्रिय थे. पुलिस के मुताबिक इन गैंग्स की आपसी रंजिश और गैंगवार राजधानी की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बनी हुई थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







