
'दूसरे सिंगर को सुना तो मर्डर हो जाएगा', इस डर से कुमार सानू के फैन ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, गायक ने किया फोन
AajTak
युवक की मानसिक स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और डॉक्टरों ने उसे बचाया. कुमार सानू ने खुद मनोचिकित्सक से संपर्क कर फैन की मदद की पेशकश की. विशेषज्ञों ने फैनडम में डिल्यूजन के खतरों पर चेतावनी दी और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई. ये घटना मानसिक स्वास्थ्य और फैनडम के बीच संवेदनशील संबंध को उजागर करती है.
फिल्म स्टार्स या गायकों के फैंस के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन ये केस अपने आप में अनोखा है. इस घटना में 'डिल्यूजन' के शिकार जबलपुर के एक 32 वर्षीय युवक को लगा कि उसने किसी दूसरे सिंगर को सुना तो उसका मर्डर हो जाएगा. ये भ्रम उनके दिमाग में इस कदर हावी हो गया कि उन्होंने तीन बार सुसाइड का प्रयास किया. ये खबर जब मीडिया के जरिये कुमार सानू तक पहुंची तो उन्होंने मनोचिकित्सक को फोन करके अपने फैन का हालचाल पूछा और उसकी मदद के लिए भी पूछा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
बता दें कि ये घटना 10-11 जनवरी को हुई. बिहार के छपरा का रहने वाला ये युवक नागपुर में काम करता था और ट्रेन से घर जा रहा था. रास्ते में अचानक उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई. उसने ट्रेन से कूदने की कोशिश की तो उसकी जान बचा ली गई. लेकिन फिर जबलपुर रेलवे स्टेशन के पब्लिक टॉयलेट में उसने ब्लेड से कलाई और गला काट लिया. पुलिस ने उसे बचाकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया. लेकिन वहां भी डर नहीं गया और इलाज के दौरान उसने अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. शुक्र है, उसकी जान बच गई और अब खतरे से बाहर है.
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वो लंबे समय से कुमार सानू का कट्टर फैन है. लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया रील्स पर वो दूसरे सिंगर के गाने सुनने लगा था. यहीं से उसे भ्रम हो गया कि सानू के फैंस उसे 'धोखा देने वाला' मानकर ढूंढकर मार डालेंगे. GRP इंचार्ज संजीवनी राजपूत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वो डर के मारे भाग रहा था. उसने रास्ते में कई स्टेशनों पर ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश की. फिलहाल मनोचिकित्सक समेत अन्य डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है.
डॉक्टर बोले- ये साइकोसिस है, जब झूठ पर अटूट विश्वास हो जाता है
इस घटना पर भोपाल के सीनियर साइकियाट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी ने कहा कि ये साइकोसिस का क्लासिक उदाहरण है. साइकोसिस में व्यक्ति के मन में फॉल्स, अनशेकेबल बिलीफ्स (झूठे, अटूट विश्वास) घर कर जाते हैं. व्यक्ति में डोपामाइन लेवल्स बढ़ने से विश्वास इतना कठोर हो जाता है कि कोई सबूत भी उसे नहीं झुका पाता. डर बेसिक सर्वाइवल इमोशन है, लेकिन ये डेल्यूजन में बदल जाए तो व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे मामलों में बिना ट्रीटमेंट के रिलैप्स का रिस्क 4-5 गुना बढ़ जाता है.
कुमार सानू ने डॉक्टर को फोन कर कहा- मदद करना चाहता हूं

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








