
बिजनेस, बंदरगाह और बिरयानी... ईरान में ट्रंप ने बढ़ा दी टेंशन, जंग जैसे हालात का असर थाली पर!
AajTak
ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन और अमेरिकी दखल के कारण भारत के बासमती चावल निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा है. ट्रंप टैरिफ के कारण निर्यात में बाधाएं आ रही हैं, जिससे लगभग 1500 करोड़ रुपये की खेप बंदरगाहों पर अटकी हुई है. इंडियन राइस एक्सपोर्टर फेडरेशन ने पेमेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
ईरान में करीब दो सप्ताह से चल रहे सरकार विरोधी आंदोलन और अमेरिका के दखल ने भारत के चावल बाजार को हिलाकर रख दिया है. कुछ साल पहले तक ईरान भारतीय बासमती का सबसे बड़ा खरीदार हुआ करता था, जो अब गिरकर तीसरे नंबर पर आ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहेंगे तो भारत से होने वाला एक्सपोर्ट और घट जाएगा. बहरहाल, ईरान में कई भारतीय चावल एक्सपोर्टरों की पेमेंट फंस गई है, जिससे उनकी नींद उड़ गई है. जिसके बाद इंडियन राइस एक्सपोर्टर फेडरेशन ने ईरान में चावल निर्यात करने वालों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. बताया गया है कि करीब 1500 करोड़ रुपये से अधिक की बासमती चावल की खेप बंदरगाहों पर अटकी हुई है.
भारतीय कृषि उत्पादों के लिए ईरान एक बड़ा बाजार रहा है. लेकिन, अब वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण इस बाजार में अलग-अलग कृषि उपजों का कारोबार करने वालों की टेंशन बढ़ गई है. ईरान में मचे कोहराम से खासतौर पर भारत के बासमती चावल निर्यातक परेशान हैं, क्योंकि उन्हें बड़े नुकसान का डर सता रहा है. एक बना बनाया बाजार बिखरते हुए नजर आ रहा है.
भारत के लिए बड़ा बाजार ईरान में राजनीतिक हालात नहीं संभले तो भारत से न सिर्फ एग्री एक्सपोर्ट बुरी तरह से प्रभावित होगा बल्कि निर्यातकों का पैसा भी लंबे समय तक फंसा रह सकता है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ कमर्शियल इंटेलिजेंस एंड स्टेटिस्टिक्स (DGCIS) के मुताबिक, भारत ने साल 2024-25 के दौरान ईरान को 8,897 करोड़ रुपये के कृषि उत्पादों का एक्सपोर्ट किया, जिसमें से 6,374 करोड़ रुपये तो अकेले बासमती का हिस्सा है. कुल बासमती एक्सपोर्ट में ईरान का हिस्सा इस समय 12.67 फीसदी है, जिसे अगले चार महीने में कम होने का अनुमान है. क्योंकि वहां महंगाई बढ़ गई है. ईरान की करेंसी रियाल की वैल्यू अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी गिर गई है.
ट्रंप ने और बढ़ा दी टेंशन ईरानी मुद्रा रियाल का अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर की गिरावट से वहां के आयतकों को भारतीय निर्यातकों को भुगतान करने में समस्या आ रही है. कुछ माल बंदरगाहों पर रुका हुआ है तो भुगतान मिलने में दिक्कत होने की वजह से कुछ सौदे भी रद्द होने का डर है. यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के ऐलान ने टेंशन और बढ़ा दी है. ईरान को होने वाली बासमती चावल की आपूर्ति ज्यादा दिन रुकी तो हरियाणा और पंजाब के राइस मिलर्स सबसे अधिक प्रभावित होंगे, इसका असर किसानों तक भी आएगा, क्योंकि दाम गिरने की संभावना बढ़ जाएगी.
इस साल कितना हुआ एक्सपोर्ट? इंडियन राइस एक्सपोर्टर फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल बिनोद कौल के मुताबिक, 2025-26 के अप्रैल से नवंबर महीने तक भारत ने ईरान को 5.99 लाख मीट्रिक टन बासमती चावल का एक्सपोर्ट किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि से ज्यादा है. साल 2024-25 के अप्रैल से नवंबर तक मात्र 4.95 लाख मीट्रिक टन बासमती चावल का ही एक्सपोर्ट हुआ था. हालांकि, वर्तमान में चल रहे आंदोलन के कारण दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक के क्वार्टर में एक्सपोर्ट बुरी तरह से प्रभावित होने का अनुमान है. क्योंकि इतनी अस्थिरता के दौर में कोई कैसे आयात करेगा और निर्यातक के पेमेंट की क्या गारंटी होगी? अभी भी कई लोगों की पेमेंट फंसी हुई है. इसलिए हमने सभी निर्यातकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. जिसमें खासतौर पर पेमेंट को लेकर सावधान रहने की सलाह दी गई है.
ईरान में बदलते हालात कोई भी देश प्रीमियम राइस तब ज्यादा मंगाएगा जब उसके लोगों के पास उसे खरीदने की क्षमता हो. ईरान में हालात कैसे बदलते गए हैं उसका अनुमान आप भारत से होने वाले बासमती चावल के निर्यात में लगातार आई गिरावट से लगा सकते हैं. साल 2018-19 में 33.03 और 2019-20 में 28.45 फीसदी हिस्सेदारी के साथ ईरान भारतीय बासमती का सबसे बड़ा आयातक था, जो धीरे-धीरे तीसरे नंबर पर चला गया है. DGCIS के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2018-19 में ईरान ने भारत से 14,83,697 मीट्रिक टन बासमती चावल का आयात किया. लेकिन, 2019-20 में यह घटकर 13,19,156 टन, 2022-23 में 9,98,877 और 2024-25 में महज 8,55,133 टन रह गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







