
कैसे एक कार्टून के दम पर बाल ठाकरे ने 60 के दशक में 'मराठी मानुस' वोट बैंक खड़ा कर दिया
AajTak
उद्धव ठाकरे अब राज ठाकरे के साथ मिलकर बाल ठाकरे की खोई विरासत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. बीएमसी चुनाव से पहले मराठी मानुस को मुद्दा बनाने की कोशिश है, जिसमें बीजेपी को निशाना बनाने के लिए तमिल नेता के. अन्नामलाई को बहाना बनाया जा रहा है. लेकिन, यह मुद्दा वैसा जोर नहीं पकड़ रहा है जैसा बाल ठाकरे के दौर में हुआ था.
बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं ने मुंबई के बहाने वैसा ही नैरेटिव चलाने की कोशिश की है, 60 के दशक में जिसकी शुरुआत सीनियर ठाकरे ने की थी. बालासाहेब ठाकरे ने तब मराठी मानुस के नाम पर ही राजनीतिक आंदोलन शुरू किया था, और मराठी के मुद्दे पर ही उद्धव ठाकरे और बाल ठाकरे मिलकर बीएमसी का चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन, ये मुद्दा वैसी आग नहीं पकड़ रहा है, जैसी बाल ठाकरे के दौर में.
तमिलनाडु के बीजेपी नेता के. अन्नामलाई बीएमसी चुनाव कैंपेन के लिए मुंबई आए थे. मुंबई की अहमियत समझाते हुए अन्नामलाई ने सिर्फ महाराष्ट्र का एक शहर नहीं, बल्कि इंटरनेशनल सिटी बताने की कोशिश की - और ठाकरे बंधुओं को एक बड़ा मुद्दा थमा दिया.
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे चुनाव में लोगों को समझा रहे हैं कि बीजेपी मुंबई का नाम बदलने की कोशिश कर रही है. ये भी आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश कर रही है - और कैंपेन के लिए अन्नामलाई के बयान को ही आधार बनाया जा रहा है. असल में, अन्नामलाई ने मुंबई न बोलकर बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल किया था, और इसीलिए ठाकरे बंधुओं को मौका मिल गया है.
MNS नेता राज ठाकरे ने कहा है, 'एक रसमलाई तमिलनाडु से मुंबई आई है... तुम्हारा यहां क्या कनेक्शन है, जो आए? हटाओ लुंगी बजाओ पुंगी.' बाकी कसर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने पूरी कर दी. जिसमें अन्नामलाई को 'नामर्द' तक कह दिया गया. इस भाषायी हल्केपन ने ठाकरे परिवार की दो पीढि़यों की राजनीतिक समझ के अंतर को स्पष्ट कर दिया. तेज और आक्रामक भाषा तो बाल ठाकरे की भी थी, लेकिन उसका एक लेवल था. उनके तंज पैने होते थे. आक्रोश भी मर्यादा के दायरे में रहता था.
उद्धव और राज के लिए कारगर है बाल ठाकरे का इतिहास
बाल ठाकरे ने फ्री प्रेस जर्नल से कार्टूनिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 34 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर अपनी पत्रिका मार्मिक शुरू की. अपने कार्टूनों के माध्यम से बाल ठाकरे ने राजनीतिक पाखंड, नौकरशाही के अतिरेक और पावर पॉलिटिक्स का अपने तीखे व्यंग्य और हास्य के पुट के साथ प्रहार करना, मजाक उड़ाना शुरू किया. मार्मिक के जरिए बाल ठाकरे ने ऐसी मुहिम चलाई कि तब उसकी प्रसार संख्या 40 हजार तक पहुंच गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







