
रसमलाई, लुंगी और नामर्द...महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में पार हुईं भाषा की सारी हदें
AajTak
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में प्रचार थमने से पहले भाषा के लिहाज से सारी हदें पार हुईंं. चुनाव प्रचार के दौरान राज ठाकरे और शिवसेना नेताओं ने रसमलाई, लुंगी से लेकर नामर्द जैसे शब्दों के उपयोग से भी गुरेज नहीं किया.
महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव हो रहे हैं. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) समेत 29 नगर निकायों के लिए हो रहे चुनाव में मतदान 15 जनवरी को होना है. इसके लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है. 13 जनवरी की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, लेकिन इस दौरान भाषा की मर्यादा कई बार तार-तार हुई. चुनाव प्रचार के दौरान रसमलाई, लुंगी से लेकर पैर काटने और नामर्द तक, बहुत बातें ऐसी हुईं, जिन्हें एक स्वस्थ लोकतंत्र सही नहीं कहा जाता. राज ठाकरे और शिवसेना ने कब-कब हदें पार कीं?
रसमलाई
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई को रसमलाई कहा. राज ठाकरे ने कहा कि एक रसमलाई तमिलनाडु से मुंबई आई है.
लुंगी
राज ठाकरे ने अन्नामलाई पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि तुम्हारा यहां क्या कनेक्शन है, जो आए. राज ठाकरे इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने 'हटाओ लुंगी, बजाओ...' का नारा भी दे दिया. एमएनएस प्रमुख के इस बयान और नारे को लेकर सियासी घमासान मच गया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: AIMIM के समर्थन से BJP नेता का बेटा बना नगरसेवक, आकोट में फिर गरमाई सियासत

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








