
MHA का साइबर ठगों पर एक्शन, डिजिटल अरेस्ट के मामले घटे... अब बुजुर्गों को शिकार बना रहे हैं ठग
AajTak
गृह मंत्रालय ने सीनियर सिटीजन के लिए एडवाइजरी जारी की है. I4C ने बताया कि साल 2024 के मुकाबले 2025 में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले साल ठगी के 7130 करोड़ रुपये बचाए हैं. I4C ने ये भी बताया कि अब साइबर ठग बुजुर्गों को अपना शिकार बना रहे हैं.
गृह मंत्रालय (MHA) के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. 2024 की तुलना में 2025 में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बुजुर्गों (सीनियर सिटीजन) के साथ साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं. इसको लेकर MHA ने विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बुजुर्गों को सतर्क रहने और फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए हैं.
I4C के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2024 में डिजिटल अरेस्ट के 12,836 मामले सामने आए थे, जिनमें ठगी की राशि 184 करोड़ रुपये थी. वहीं, अक्टूबर 2025 तक ये आंकड़ा घटकर 2,653 मामलों पर आ गया और ठगी की रकम मात्र 78 करोड़ रुपये रह गई है. ये कमी सरकार की सख्त कार्रवाई, जागरूकता अभियान और त्वरित रिपोर्टिंग सिस्टम का नतीजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अक्टूबर 2024 में 'मन की बात' में डिजिटल अरेस्ट का जिक्र कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की थी.
डिजिटल अरेस्ट के मामलों में गिरावट MHA I4C विंग से मिली जानकारी के मुताबिक, देश भर में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन अब साइबर ठग फर्जी पुलिस, CBI या अन्य अधिकारी बन कर सीनियर सिटीजन को अपना शिकार बना रहे हैं और उनकी जमा-पूंजी लूट लेते हैं.
इसी को ध्यान में रखते हुए MHA ने बुजुर्गों के लिए विशेष सलाह जारी की है, जिसमें तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने, किसी भी कॉल पर OTP या बैंक डिटेल्स न देने और संदिग्ध कॉल पर तुरंत हैंग अप करने की अपील की गई है.
23 लाख शिकायतों पर एक्शन
MHA के I4C विंग के सहयोग से अब तक 23 लाख लोगों की शिकायतों पर एक्शन लिया, जिससे 7,130 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ठगी से बचाई गई. 31 अक्टूबर 2025 तक 11.14 लाख से अधिक SIM कार्ड और 2.96 लाख से अधिक IMEI नंबर ब्लॉक किए जा चुके हैं. साथ ही 32 लाख से ज्यादा म्यूल अकाउंट्स (फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) पर कार्रवाई कर उन्हें बंद किया गया है. ये कदम ठगों के नेटवर्क को तोड़ने में मददगार साबित हो रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







