
चेन्नई में सफाई कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिले 45 लाख के गहने लौटाए
AajTak
चेन्नई की एक सफाई कर्मचारी पद्मा ने सड़क पर मिले 45 लाख रुपये कीमत के 45 सोवरेन सोने के गहनों को पुलिस के हवाले कर दिया. उनकी इस बेमिसाल ईमानदारी के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उन्हें सम्मानित किया और 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया.
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सफाई कर्मचारी ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी तारीफ पूरे देश में हो रही है. टी. नगर के मुप्पथमैन टेम्पल स्ट्रीट की रहने वाली सफाई कर्मचारी पद्मा ने सड़क पर पड़े एक बैग में मिले सोने के आभूषण पुलिस के हवाले कर दिए. पुलिस ने जांच के बाद गहने शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति को लौटा दिए. पुलिस ने बताया कि इन आभूषण की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पद्मा अपनी ड्यूटी के दौरान पॉन्डी बाजार इलाके में सफाई कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध बैग मिला. बैग खोलने पर उन्होंने अंदर कई सोने के आभूषण देखे, जिससे वे हैरान रह गईं.
इसके बाद पद्मा ने बिना किसी लालच के बैग को तुरंत पॉन्डी बाजार पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया और पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये आभूषण नंगनल्लूर निवासी रमेश के हैं, जिन्होंने बैग खोने की शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आभूषण शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के सुपुर्द कर दिए गए.
मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
उधर, पद्मा की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और एक लाख रुपये का नकद इनाम प्रदान किया. ये घटना न केवल ईमानदारी की मिसाल है और समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रही है. आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब पद्मा और उनके परिवार ने ऐसी ईमानदारी की मिसाल पेश की हो. कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान पद्मा के पति सुब्रमणि ने मरीना बीच के पास सड़क पर पड़े डेढ़ लाख रुपये नकद पुलिस को सौंपे थे. दंपति किराए के मकान में रहते हैं और उनके एक बेटा व एक बेटी है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







