
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन के बीच लॉरेंस गैंग की दहशत कायम, विनोद नगर में बिजनेसमैन के घर फायरिंग
AajTak
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन के बीच ईस्ट दिल्ली के विनोद नगर में बिजनेसमैन के घर फायरिंग हो जाने से हड़कंप मच गया. इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर करोड़ों की फिरौती के लिए वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है.
दिल्ली पुलिस राजधानी में अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी. इसी बीच गैंगस्टरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. ऑपरेशन के दौरान ही दिल्ली में फायरिंग की घटनाएं सामने आईं. इससे साफ हो गया कि अपराधी पुलिस कार्रवाई से बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ये वारदात कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चुनौती बन गई है.
विनोद नगर में देर रात फायरिंग ताजा मामला ईस्ट दिल्ली के विनोद नगर इलाके का है, जहां रात करीब 12:30 बजे एक बिजनेसमैन के घर के बाहर हवाई फायरिंग की गई. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए. घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप सूत्रों के मुताबिक इस फायरिंग के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि गैंग की ओर से बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी. जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो डराने के लिए फायरिंग करवाई गई. पुलिस इस एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.
फिरौती नहीं देने पर धमकी पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह फायरिंग पूरी तरह से एक्सटॉर्शन के दबाव में की गई. गैंग का मकसद बिजनेसमैन और उसके परिवार में दहशत फैलाना था. हवाई फायरिंग के जरिए यह संदेश दिया गया कि मांग पूरी न होने पर बड़ी वारदात हो सकती है. इससे साफ है कि गैंगस्टर अब खुलेआम धमकियों पर उतर आए हैं.
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. बिजनेसमैन और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. घर के बाहर दो AK-47 से लैस पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
दो जगहों पर फायरिंग से हड़कंप सूत्रों के अनुसार आज दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फायरिंग करवाई गई है. इससे पुलिस महकमे में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








