
पुणे के पिसोली में नाइजीरियाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम संबंध बना कत्ल की वजह
AajTak
पुणे के पिसोली इलाके में प्रेम संबंध से जुड़े विवाद के बाद 40 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक इमेका क्रिश्चियन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि आरोपी फरार है. पढ़ें पूरी कहानी.
Pune Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिसोली इलाके से एक चौंकाने वाली खूनी वारदात सामने आई है. जहां एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान इमेका क्रिश्चियन (Emeka Christian) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह वारदात एक प्रेम संबंध से जुड़े विवाद के बाद हुई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी. इस मामले में तीन नाइजीरियाई नागरिकों के खिलाफ ही हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
डिनर पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना रविवार रात की है, जब इमेका क्रिश्चियन अन्य नाइजीरियाई नागरिकों के साथ डिनर के लिए एक नाइजीरियाई महिला के घर पहुंचे थे. यह मकान पिसोली के धर्मावत पेट्रोल पंप के पास स्थित है. डिनर के दौरान अचानक महिला को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से एक का महिला के साथ प्रेम संबंध था और वह अक्सर उसके घर आता-जाता था. इमेका ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
हिंसक झड़प में बदल गई कहासुनी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मान सिंह पाटिल के मुताबिक शुरुआती बहस के बाद मामला शांत होता दिखा, लेकिन रात गहराने के साथ विवाद फिर भड़क उठा. सोमवार तड़के करीब 3 बजे स्थिति पूरी तरह हिंसक हो गई. आरोप है कि इमेका क्रिश्चियन के साथ जमकर मारपीट की गई और किसी कठोर वस्तु से उस पर हमला किया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी सतर्क हो गए.
डॉक्टरों ने बताया मृत घायल अवस्था में इमेका को गिफ्ट उटाह नामक व्यक्ति द्वारा रूबी हॉल क्लिनिक, वानवडी ले जाया गया. गिफ्ट उटाह पुणे में नाइजीरियन स्टूडेंट्स यूनियन के उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं. अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बेहद नाजुक थी. इलाज के दौरान ही इमेका की मौत हो गई. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
हत्या का मामला दर्ज घटना के बाद कालेपदल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों जॉनपोल ओबिन्ना मोनेके (40) और न्यानेमेको मदुबुची ओनिया (43) को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है. इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
कौन था इमेका क्रिश्चियन? पुलिस के अनुसार, इमेका क्रिश्चियन पिसोली इलाके में रह रहा था और कपड़ा व्यापार से जुड़ा हुआ था. उसके पास वैध पासपोर्ट और वीजा था, जिसकी अवधि वर्ष 2027 तक मान्य थी. गिरफ्तार किए गए आरोपी भी कपड़ों के व्यापार से जुड़े बताए जा रहे हैं. इनमें से आरोपी ओनिया अतिरिक्त रूप से जिम ट्रेनर के तौर पर भी काम करता था. सभी के आपसी संबंधों और लेन-देन की भी जांच की जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







