
IAF की बढ़ेगी ताकत, 114 राफेल विमानों के लिए 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील पर चर्चा जल्द, भारत में होगी मैन्युफैक्चरिंग
AajTak
भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को और घातक बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय इस हफ्ते एक बेहद अहम बैठक करने जा रहा है. इस बैठक में फ्रांस से 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा हो सकता है.
भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की मेगा डिफेंस डील को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है. रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में अगले 2-3 दिनों में इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होगी, जिनका निर्माण भारत में लगभग 30% स्वदेशी सामग्री के साथ किया जाएगा. रक्षा क्षेत्र के सूत्रों ने इंडिया टुडे/आजतक को बताया कि प्रस्ताव के अनुसार, इस सौदे में फ्रांस भारतीय वायु सेना को लगभग 12-18 राफेल जेट फ्लाई-अवे कंडीशन दिए जाएंगे. जबकि बाकी बचे हुए विमानों का निर्माण भारत में होगा, जिसमें लगभग 30 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री (indigenous content) होगी. हालांकि, 'मेक इन इंडिया' के मानकों में 50-60 प्रतिशत स्वदेशी हिस्सेदारी की अपेक्षा होती है, लेकिन इस सौदे में इसे कम रखा गया है.
2-3 दिनों में होगी बैठक सूत्रों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में होने वाली रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा के लिए रखे जाने वाले प्रस्ताव के अनुसार, भारतीय पक्ष फ्रांस से ये भी अपील कर रहा है कि वह सरकार-से-सरकार समझौते के तहत भारतीय मिसाइलों और स्वदेशी प्रणालियों को फ्रांसीसी विमानों में एकीकृत करने की अनुमति दे. स्रोत कोड केवल फ्रांसीसी पक्ष के पास ही रहेंगे.
IAF का राफेल पर भरोसा दिलचस्प बात ये है कि भारत फ्रांस के साथ इस समझौते को आगे बढ़ा रहा है, जबकि अमेरिका और रूस दोनों ने भारतीय वायु सेना को अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफ-35 और एसयू-57) देने की पेशकश की है. इन विमानों में स्वदेशी सामग्री केवल 30 प्रतिशत के आसपास होगी. बावजूद इसके भारतीय वायुसेना का भरोसा राफेल पर टिका हुआ है. यदि इस सौदे को मंजूरी मिलती है तो भारतीय सेना के पास राफेल विमानों की कुल संख्या 176 हो जाएगी. वर्तमान में वायुसेना के पास 36 विमान हैं और नौसेना ने पिछले साल 26 विमानों का ऑर्डर दिया था.
SOC ने रक्षा मंत्रालय को दिया प्रस्ताव
दरअसल, भारतीय वायु सेना द्वारा तैयार किए गए 114 राफेल जेट विमानों के प्रस्ताव का विवरण (एसओसी) कुछ महीने पहले रक्षा मंत्रालय को प्राप्त हुआ था. रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित होने के बाद इस प्रस्ताव को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति से अंतिम मंजूरी लेनी होगी.
'ऑपरेशन सिंदूर' में राफेल की शानदार सफलता बताया जाता है कि राफेल को लेकर ये तेजी 'ऑपरेशन सिंदूर' में इसके शानदार प्रदर्शन के बाद आई है. उस दौरान राफेल ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 'स्पेक्ट्रा' इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर तकनीक के जरिए चीन की पीएल-15 मिसाइलों को आसानी से मात दी थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







