
ईरान ट्रेड पर ट्रंप टैरिफ से भारत को कितना नुकसान होगा? केंद्र ने दिया जवाब
AajTak
ईरान में जारी अस्थिरता और अमेरिकी सख्ती के बीच भारत के चावल निर्यातकों में भुगतान को लेकर चिंता बढ़ी है. केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि भारत का ईरान के साथ सीमित व्यापार होने के कारण अतिरिक्त 25% अमेरिकी टैरिफ का कुल मिलाकर मामूली असर पड़ेगा.
ईरान में चल रही राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत के निर्यातकों में चिंता बढ़ी है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि अमेरिका द्वारा ईरान के बड़े व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ का भारत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. सरकार का मानना है कि भारत का ईरान के साथ व्यापार सीमित है और भारत के पास दूसरे देशों के साथ भी मजबूत व्यापारिक रिश्ते हैं, जिससे जोखिम कम हो जाता है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल भारत और ईरान के बीच कुल व्यापार करीब 1.6 अरब डॉलर रहा. यह ईरान के कुल आयात का बहुत छोटा हिस्सा है. साल 2024 में ईरान का कुल आयात लगभग 68 अरब डॉलर आंका गया था. इस लिहाज से भारत की हिस्सेदारी काफी कम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की 25% टैरिफ धमकी फेल... राइस स्टॉक में आई शानदार तेजी, 8% तक चढ़े भाव!
ईरान के सबसे बड़े आयात साझेदारों में संयुक्त अरब अमीरात पहले स्थान पर है, जहां से 21 अरब डॉलर का सामान आयात हुआ, जो करीब 30 प्रतिशत है. इसके बाद चीन 17 अरब डॉलर, तुर्किये 11 अरब डॉलर और यूरोपीय संघ 6 अरब डॉलर के साथ प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं.
हालांकि जमीनी स्तर पर भारतीय निर्यातकों की चिंताएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. खासतौर पर चावल निर्यात करने वाले कारोबारी भुगतान को लेकर परेशान हैं. नई दिल्ली के एक निर्यातक ने बताया कि पिछले दो महीनों में ईरान भेजे गए चावल के शिपमेंट का भुगतान अभी तक साफ नहीं हो पाया है. निर्यातक के मुताबिक, कुछ मामलों में ईरानी खरीदार पूरी खेप लेने से इनकार कर रहे हैं, जबकि कुछ खरीदार राजनीतिक हालात बिगड़ने के कारण देश छोड़कर चले गए हैं.
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख से चीन की स्थिति भी मुश्किल होती नजर आ रही है. चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और तेल खरीदने वाला देश है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







