
मणिपुर में सरकार के गठन की चर्चा तेज, KZC ने बुलाई जनसभा
AajTak
मणिपुर में नई सरकार बनाने को लेकर जारी बातचीत के बीच कूकी-जो काउंसिल ने 14 जनवरी को विरोध रैली निकालने का फैसला किया है. ये रैली लंबे समय से लंबित राजनीतिक समाधान की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है. आदिवासी संगठन अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बना रहे हैं.
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के खत्म होने की समयसीमा (13 फरवरी) नजदीक आते ही सरकार गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच कुकी जो काउंसिल (KZC) ने राज्य के सभी जिलों में 14 जनवरी को शांतिपूर्ण जनसभा (मास रैली) निकालने की अपील की है. बताया जा रहा है कि कुकी समुदाय की इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार से लंबे वक्त से लंबित राजनीतिक समाधान की मांग है. KZC ने अपने बयान में कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में समुदाय को भयानक कष्ट झेलने पड़े हैं, जिसमें सामूहिक हत्याएं, घरों और पूजा स्थलों का बड़े पैमाने पर विनाश तथा 40,000 से अधिक लोगों का विस्थापन शामिल है. इन परिस्थितियों का हवाला देते हुए परिषद ने अपनी विधानसभा वाली संघ राज्य क्षेत्र (Union Territory with Legislature) की स्थापना मांग दोहराई.
नई सरकार का हिस्सा बनने से इनकार बताया जा रहा है कि इस मास रैली का नेतृत्व चूड़ाचांदपुर में इंडीजीनस ट्राइबल लीडर्स फोरम करेगा. कुकी समुदाय द्वारा मास रैली की अपील ऐसे वक्त में किया गया है, जब मणिपुर में सरकार बनाने के लिए मंगलवार को SOO (Suspension of Operations) ग्रुप्स, अन्य आदिवासी समुदायों और 10 कुकी विधायकों के बीच बैठकें चल रही हैं. हालांकि, 'कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी' (CoTU) और ITLF जैसे संगठनों ने नई सरकार का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. ये संगठन अलग प्रशासन की मांग पूरी न होने तक विधायकों पर सरकार में शामिल न होने का दबाव बना रहे हैं.
भविष्य में जल्द होगा फैसला आदिवासी संगठनों का मानना है कि एसओओ के तहत सशस्त्र समूहों का फैसला ही विधायकों के रुख को तय करेगा. ये रैली दिल्ली तक अपनी आवाज पहुंचाने का एक लोकतांत्रिक माध्यम है, ताकि उनके भविष्य पर जल्द फैसला हो सके. आपको बता दें कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है जो 13 फरवरी को समाप्त हो रहा है. राष्ट्रपति शासन की समय सीमा समाप्त होने से पहले मणिपुर में फिर से सरकार बनाने की संभावनाएं बढ़ रही हैं, ताकि मणिपुर की वर्तमान स्थिति को बनाए रखने के लिए किसी भी संवैधानिक संशोधन से बचा जा सके.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







