
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकिट ने सभी ब्रांड से 10 मिनट डिलीवरी का फीचर हटाने का ऐलान किया. वहीं, रेल वन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन फीसदी की छूट मिल रही है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकिट ने सभी ब्रांड से 10 मिनट डिलीवरी का फीचर हटाने का ऐलान किया. वहीं, रेल वन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन फीसदी की छूट मिलेगी. इन खबरों के अलावा, भारत सरकार ने हेल्थ सेक्टर में पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों को मजबूत करने के लिए अस्पतालों के बिलों का एक बिलिंग फॉर्मेट पेश किया है. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें
10 मिनट में डिलीवरी को सरकार की NO, ब्लिंकिट हटाएगा ये फीचर, जोमैटो-स्विगी से भी मंत्री ने की बात 10 मिनट में डिलीवरी वाले क्विक कॉमर्स मॉडल को लेकर सरकार सख्त हो गई है. डिलीवरी बॉय की सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने हस्तक्षेप किया है. सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकिट ने अभी सभी ब्रांड से 10 मिनट डिलीवरी का फीचर हटाने का ऐलान कर दिया है. श्रम मंत्री ने इस मुद्दे पर इस सेक्टर में सक्रिय कंपनियों से बात की थी.
रेलवे का शानदार ऑफर! अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% छूट, जानें कब तक मिलेगा लाभ रेल वन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 फीसदी की छूट मिलेगी. इससे यात्रियों को काउंटर पर लंबी लाइनों से राहत और पैसों की बचत होगी. ऑफर का लाभ लेने के लिए मोबाइल में RailOne App डाउनलोड करना होगा. यह डिस्काउंट 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक डिजिटल अनारक्षित टिकटों पर लागू रहेगा. इसका मकसद कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देना है.
अस्पतालों में लागू होगा नया बिलिंग नियम... सरकार ने पेश किया स्टैंडर्ड फॉर्मेट, मरीजों को होगी आसानी भारत सरकार ने हेल्थ सेक्टर में पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों को मजबूत करने के लिए अस्पतालों के बिलों का एक बिलिंग फॉर्मेट पेश किया है. मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर 'IS 19493: 2025' नाम का नया भारतीय मानक जारी किया. यह नया नियम अस्पतालों समेत सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर लागू होगा.
'तमिल संस्कृति पर हमला...', जन नायकन की रिलीज रोकने के लिए राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा तमिलनाडु में चुनावी साल के बीच टीवीके प्रमुख थलापति विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज रुकने का मामला सियासी रंग ले रहा है. इस पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से फिल्म की रिलीज रोकने की कोशिश तमिल संस्कृति पर हमला है.
J&K में आतंकियों के मददगारों पर LG का एक्शन, 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सरकारी तंत्र में छिपे आतंक समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इस अभियान के तहत 5 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. जांच में सामने आया कि ये कर्मचारी लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल-मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े थे. पुख्ता सबूत मिलने के बाद ये एक्शन लिया गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







