
Corona संकट के बीच क्या यूपी में टलेंगे चुनाव? जानिए कब-कब टाले गए चुनाव, EC के क्या हैं अधिकार
AajTak
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते कोरोना का संक्रमण तेज हो गया है. ऐसे में यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को टालने की मांग उठने लगी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार चुनाव टालने पर विचार करने की बात कही है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आयोग किन धाराओं के तहत चुनाव को टाल सकता है.
कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट अब डराने लगा है. देश में ओमिक्रॉन के मामले 350 के पार पहुंच गए हैं. एक्सपर्ट ने साल की शुरुआत में तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई है. एक ओर कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे हैं तो दूसरी ओर राजनीतिक रैलियां जारी हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूपी चुनाव टालने की अपील की है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगले हफ्ते यूपी दौरे पर हालात की समीक्षा करेंगे. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में भी चुनावी रैलियों और जमावड़ों पर रोक लगाने की मांग करती हुए एक याचिका दायर हुई है. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी यूपी चुनाव टालने की आशंका जताई है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या सच में चुनावों को टाला जा सकता है. अगर चुनाव टलते हैं तो क्या होगा?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










