
Congress Candidates List 2022: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट
ABP News
UP Election 2022 Congress Candidates List: प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को यूपी चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान किया.
लखनऊ. कांग्रेस (Congress) महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने विधानसभा चुनाव (Up election 2022) के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी की. उन्होंने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें 50 महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि इस सूची में 40-40% महिलाएं और युवाओं को मौका दिया गया है. उन्होंने कहा कि पहली सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है.
कांग्रेस नेता ने प्रेस वार्ता में महिला उम्मीदवारों की सूची भी पढ़ी. प्रियंका ने बताया कि पार्टी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक, लखनऊ सेंट्रल से सदफ जाफर, रामपुर खास से आराधना मिश्रा, सलमान की खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद को फर्रूखाबाद, अल्पना निषाद, दरियाबाद से चित्रा वर्मा, निर्मला चौधरी, रमा कश्यप, डुमरियागंज विधानसभा से कांती पांडेय, हर्रैया विधानसभा से लबोनी सिंह को टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया गया है.
