
Commonwealth Games 2022: पिता चलाते हैं पान की दुकान, जानें कौन हैं कॉमनवेल्थ में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले संकेत
AajTak
संकेत महादेव सरगर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिला कुल 228 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का यह पहला मेडल है. संकेत सरगर महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं.
Sanket Mahadev Sargar: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पदकों का खाता खुल गया है. संकेत महादेव सरगर ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. संकेत सरगर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिला कुल 248 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया. उन्होंने पहले राउंड यानी स्नैच में बेस्ट 113 KG भार उठाया था. इसके बाद दूसरे राउंड यानी क्लीन एंड जर्क में 135 KG भार उठाकर मेडल अपने नाम किया.
महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत का वेटलिफ्टिंग से गहरा लगाव रहा है. 21 साल के संकेत कोल्हापुर के शिवाजी यूनिवर्सिटी में इतिहास के छात्र हैं. वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में भी चैम्पियन रहे थे. संकेत 55 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (कुल 256 किलो) भी रखते हैं.
ओलंपिक में गोल्ड जीतना चाहते हैं संकेत
संकेत के पिता की सांगली में पान की दुकान है. वह अपने पिता को अब आराम करते हुए देखना चाहते हैं. संकेत ने हाल ही में कहा, 'अगर मैं गोल्ड जीत लेता हूं तो अपने पिता की मदद करूंगा. उन्होंने मेरे लिए काफी मेहनत किया है. मैं उन्हें अब खुशियां देना चाहता हूं.' संकेत का टारगेट पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतना है.'
राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के जरिए किया क्वालिफाई
संकेत ने पिछले साल पटियाला में हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान दर्ज किया. साथ ही संकेत महादेव सागर ताशकंद में आयोजित 2021 राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे थे. इसके जरिए सरगर ने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालिफाई किया. पोडियम पर टॉप रहने के साथ संकेत महादेव ने 113 किग्रा भार उठाकर स्नैच में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था. संकेत कॉमनवेल्थ 2022 में भाग ले रहे सबसे युवा भारतीय भारोत्तोलकों में से एक हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










