
Coldrif सिरप लिखने वाला डॉक्टर सस्पेंड और अरेस्ट... अब पत्नी के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी निरस्त, MP सरकार का बड़ा एक्शन
AajTak
MP के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रग कंट्रोलर सहित 4 वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से 14 मासूम बच्चों की मौत के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. परासिया में संचालित 'अपना मेडिकल स्टोर्स' का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है. अपना मेडिकल स्टोर की संचालिका ज्योति सोनी हैं, जो डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी हैं. खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला छिंदवाड़ा ने लाइसेंस कैंसिल करने का आदेश जारी किया है.
उधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को हटा दिया गया है. छिंदवाड़ा ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा और जबलपुर ड्रग इंस्पेक्टर शरद कुमार जैन सस्पेंड कर दिए गए हैं. साथ ही उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शोभित कोस्टा को भी सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए हैं.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. पीड़ितों से मिलने के बाद सीएम ने कहा कि छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
CM ने कहा कि कोल्ड्रिफ सिरप के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दुकानों में विद्यमान स्टॉक जब्त किया जाए। छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में जिन परिवारों ने यह दवा ली है, उनके घरों से दवा रिकवर करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए. आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए. कोल्ड्रिफ सिरप दवा के अलावा पिछले दिनों क्षेत्र में बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता का भी आंकलन कराया जाए.
यह भी पढ़ें: '10 साल से लिख रहा हूं Coldrif सिरप, फॉर्मूलेशन देखना मेरा काम नहीं', बोले डॉ. प्रवीण सोनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाओं पर जो चेतावनी और सावधानियां लिखी जानी चाहिए, वह लिखी जा रही हैं या नहीं इसकी जांच के लिए अभियान आरंभ किया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










