
CNG 8.13 और PNG 5.06 रु. हुई सस्ती, प्राइसिंग के नये फार्मूले के बाद अडानी टोटल गैस का ऐलान
AajTak
देश में नेचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए 2014 की गाइडलाइंस में संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनियों ने CNG-PNG की कीमतों को घटाना शुरू कर दिया है. अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने सबसे पहले गैसों के दाम घटाते हुए नए रेट 8 अप्रैल से लागू भी कर दिए हैं. उम्मीद है कि जल्द ही कई और कंपनी भी इस दिशा में फैसला ले सकती हैं.
अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने सीएनजी की कीमत को 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत को 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक घटा दिया है. एएनआई के मुताबिक नई कीमतें 8 अप्रैल को रात 12 बजे से लागू हो गई हैं. एटीजीएल का यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट डॉमेस्टिक गैस प्राइसिंग के नए फॉर्मूले को लागू करने के एक दिन बाद आया.
सरकार का कहना है कि नए फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है. अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 फीसदी होगी. इतना ही नहीं, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी. जबकि, पहले साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय की जाती थीं.
फ्लोर और सीलिंग प्राइस को किया फिक्स
अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घरेलू गैस की कीमतों का फ्लोर और सीलिंग प्राइस दो साल के लिए सेट है. इसके बाद इसे 0.25 डॉलर बढ़ा दिया जाएगा. मौजूदा वक्त में इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल है. इसका 10 फीसदी हुआ 8.5 डॉलर प्रति बैरल. लेकिन सरकार ने इसकी सीलिंग प्राइस 6.5 डॉलर सेट कर दी है. सरकार के इस फैसले से देशभर में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी आ जाएगी.
PNG की हिस्सेदारी 15% तक पहुंचाने का लक्ष्य
अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार ने 2030 तक भारत में प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा 6.5% से बढ़ाकर 15% करने का लक्ष्य रखा है. सुधारों से नेचुरल गैस की खपत का विस्तार करने में मदद मिलेगी और उत्सर्जन में कमी और शुद्ध शून्य के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान मिलेगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








