
CNG वाली Maruti की इस कार की जबर्दस्त डिमांड, वेटिंग पीरियड 9 महीने से ज्यादा
AajTak
Ertiga CNG Waiting Period: मारुति सुजुकी की बेहतरीन MPV अर्टिगा सीएनजी (ZXi) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये है. इस एमपीवी (MPV) की डिमांड मार्केट में इतना ज्यादा है कि इस कार का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता ही जा रहा है.
महंगे पेट्रोल-डीजल ने कार खरीदारों को दूसरे विकल्प को तलाशने के लिए मजबूर कर दिया है. खासकर CNG कारों की तरफ लोग रुख कर रहे हैं. इसी कारण पिछले कुछ महीनों में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. इसका सबसे ज्यादा फायदा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को हो रहा है.
दरअसल, मारुति सुजुकी ने अपने CNG पोर्टफोलियो को और मजबूत कर लिया है. मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियों में 10 से ज्यादा CNG कारें हैं. हाल ही कंपनी ने कई गाड़ियों के CNG वेरिएंट को उतारा है. इनमें बलेनो सीएनजी और XL6 सीएनजी है.
मारुति अर्टिगा की खूब डिमांड
लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा डिमांड पापुलर कार Maruti Suzuki Ertiga (CNG) की है. ज्यादा डिमांड की वजह से अर्टिगा की वेटिंग पीरियड 9 महीने से ज्यादा हो गया है. मारुति सुजुकी की बेहतरीन MPV अर्टिगा सीएनजी (ZXi) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये है. इस एमपीवी (MPV) की डिमांड मार्केट में इतना ज्यादा है कि इस कार का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता ही जा रहा है.
बता दें, अर्टिया का नया वेरिएंट इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था, और बाद में इसमें S-CNG तकनीक को एक विकल्प के रूप में जोड़ा गया था. हालांकि सेमीकंडक्टर की कमी के चलते कंपनी के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है.
सालाना आधार पर बिक्री में बढ़ोतरी

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










