
CNG पंप दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी, दिल्ली में तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) हेमंत तिवारी ने बताया कि जालसाजों ने सीएनजी पंप लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.39 करोड़ रुपये ठग लिए. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विभिन्न फर्जी बैंक खातों के जरिए 1.79 करोड़ रुपये और 60 लाख रुपये नकद हासिल किए.
दिल्ली पुलिस ने सीएनजी पंप उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पेट्रोलियम मंत्रालय के एक पूर्व संविदा कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उन्होंने एक शख्स को सीएनजी पंप दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा का चूना लगा दिया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया.
पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) हेमंत तिवारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जालसाजों ने सीएनजी पंप लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.39 करोड़ रुपये ठग लिए. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विभिन्न फर्जी बैंक खातों के जरिए 1.79 करोड़ रुपये और 60 लाख रुपये नकद हासिल किए.
डीसीपी हेमंत तिवारी ने इस मामले में पीटीआई को बताया कि इसी साल 27 मार्च को शिकायतकर्ता ने आईएफएसओ विशेष प्रकोष्ठ से संपर्क किया था और बताया था कि उसकी जमीन पर सीएनजी पंप लगाने का वादा करने वाले लोगों ने उससे 2.39 करोड़ रुपये ठग लिए हैं.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पेट्रोल या सीएनजी पंप आवंटन प्रक्रिया ऑनलाइन खोज रहा था और दो व्यक्तियों, अमरेंद्र और अमित पांडे ने उससे संपर्क किया, जिन्होंने खुद को एक गैस कंपनी के समन्वयक और एजेंट के रूप में उसके सामने पेश किया.
डीसीपी ने कहा कि उन्होंने उसे न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ सीएनजी पंप स्थापित करने का भरोसा दिलाया. आरोपियों ने पंजीकरण प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण और जीएसटी नंबर के साथ एक चालान सहित जाली दस्तावेज बनाए और उन्हें शिकायतकर्ता को भेज दिया. उन्होंने खुद को एक गैस कंपनी का अधिकारी बताकर पीड़ित से 2.39 करोड़ रुपये ठग लिए. डीसीपी के मुताबिक, इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई.
पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी लगभग तीन साल पुरानी होने के कारण एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने धोखाधड़ी में शामिल बैंक खातों का विवरण एकत्र किया और पैसे के लेन-देन का पता लगाया. आरोपियों द्वारा प्रदान किए गए पंजीकरण और आवंटन दस्तावेजों को गैस कंपनी के साथ सत्यापित किया गया और पाया गया कि वे नकली हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










