
CM Rekha Gupta Attack Case: आरोपी के मोबाइल फोन से खुल सकता है राज, दिल्ली से गुजरात तक जांच
AajTak
दिल्ली में 'जन सुनवाई' के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेशभाई खिमजी (41) की हर गतिविधि अब दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर है.
दिल्ली में 'जन सुनवाई' के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेशभाई खिमजी (41) की हर गतिविधि अब दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने गुजरात के राजकोट से दिल्ली तक की यात्रा के दौरान क्या-क्या किया, किससे मुलाकात की और किन जगहों पर ठहरा, सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की यात्रा का पूरा रूटमैप तैयार किया जा रहा है. ट्रेन में बैठने से लेकर सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचने तक उसके हर मूवमेंट की जांच होगी. रास्ते में जिन-जिन इलाकों से वह गुजरा, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ये भी पता कर रही है कि यात्रा के दौरान उसने किन लोगों से बातचीत या मुलाकात की थी. इससे अहम सबूत हाथ लग सकते हैं.
मोबाइल फोन की जांच में खुलेंगे राज
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन फोरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है. डिलीट की गई तस्वीरें, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल डेटा को रिकवर किया जा रहा है. जांचकर्ताओं का मानना है कि मोबाइल फोन से ऐसे अहम सबूत मिल सकते हैं, जिनसे हमले के मकसद और संभावित साजिश की परतें खुल सकें. शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कुछ अहम जानकारियां भी लगी हैं.
खंगाली जा रही पुरानी गतिविधियां
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजेशभाई इस साल की शुरुआत में राजकोट में आवारा जानवरों के समर्थन में हुए एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बना था. अब यह पड़ताल हो रही है कि उसकी उस सक्रियता और दिल्ली में सीएम पर हमले के बीच कोई कड़ी है या नहीं. इस केस की जांच में दिल्ली पुलिस के साथ-साथ खुफिया ब्यूरो और कई केंद्रीय एजेंसियां भी जुटी हुई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










