
CM रेखा गुप्ता ने प्रवेश वर्मा को बताया छोटा भाई, बोलीं- घर में बड़ी बेटी को दी जाती हैं चीजें...
AajTak
दिल्ली की BJP सरकार में प्रवेश वर्मा लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं. दिल्ली चुनाव में उन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर बड़े अंतर से हराया था. नतीजे के बाद माना जा रहा था कि बीजेपी प्रवेश पर दांव लगा सकती है और नया मुख्यमंत्री बना सकती है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्व सीएम डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जन्म जयंती पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंत्री प्रवेश वर्मा को अपना छोटा भाई बताया है और कहा, हम दोनों एक स्कूल में साथ पढ़े हैं और अब सरकार में बहन सीएम है और भाई मंत्री है. घर में भी बड़ी बेटी को चीजें दे दी जाती हैं.
दरअसल, दिल्ली की BJP सरकार में प्रवेश वर्मा लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं. दिल्ली चुनाव में उन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर बड़े अंतर से हराया था. नतीजे के बाद माना जा रहा था कि बीजेपी प्रवेश पर दांव लगा सकती है और नया मुख्यमंत्री बना सकती है. हालांकि, पार्टी हाईकमान ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी.
दिल्ली के सीएम रहे साहिब सिंह वर्मा
प्रवेश को रेखा गुप्ता सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. प्रवेश इससे पहले दो बार पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद रहे हैं. उनके पिता साहिब सिंह वर्मा साल 1996 से 1998 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं.
'सेवाभाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत'
शनिवार को साहिब सिंह वर्मा की जन्म जयंती मनाई गई. प्रवेश ने अपने पिता की जयंती के अवसर पर हवन किया. प्रार्थना सभा कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं. सीएम गुप्ता ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जन्म जयंती पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर कैबिनेट के मेरे सहयोगी मंत्रीगण और विधायक भी उपस्थित रहे. डॉ. साहिब सिंह वर्मा का समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम दिल्ली के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं. विनम्र श्रद्धांजलि.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










