
CM योगी ने झांसी के किले में देखा 'लाइट एंड साउंड शो', रानी लक्ष्मीबाई के बारे में कही ये बात
AajTak
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को झांसी के किले में लाइट एंड साउंड शो देखा. उन्होंने लिखा, महारानी लक्ष्मीबाई के वीरता,शौर्य और आज़ादी के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम को स्मार्ट सिटी मिशन में लाइट एंड साउंड के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना अत्यंत सराहनीय पहल है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को झांसी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने झांसी के किले में लाइट एंड साउंड शो देखा. इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई के ऊपर उनकी कई टिप्पणी आई. उन्होंने ट्वीट में लिखा, भारत की आजादी का प्रथम स्वातंत्र्य समर अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. इस स्वातंत्र्य समर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम बड़े सम्मान के साथ भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है.
सीएम ने लिखा, इतिहास के इन्हीं पलों के संबंध में कहा गया है कि 'अतीत को विस्मृत करके वर्तमान का नवनिर्माण नहीं हो सकता.' इस कार्यक्रम को अन्य प्रकार से भी आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए. उन्होंने लक्ष्मीबाई की वीरता व शौर्य का जिक्र किया.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता व शौर्य और आजादी की इन महत्वपूर्ण घटनाओं को 'स्मार्ट सिटी मिशन' में 'लाइट एण्ड साउण्ड शो' के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना अत्यंत सराहनीय पहल है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










