
'CM ममता ने मुझसे की बात...पति की रिहाई के लिए हर मदद का दिया आश्वासन', PAK द्वारा हिरासत में लिए गए BSF जवान की पत्नी का दावा
AajTak
PAK रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए बीएसएफ के जवान की पत्नी ने दावा किया है कि सीएम ममता बनर्जी ने उनसे फोन पर बात की है और उनकी पति की रिहाई के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है. जवान की पत्नी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पति को एक पाकिस्तानी रेंजर के साथ संभावित अदला-बदली के जरिए वापस लाया जा सकता है, जिसे 3 मई को राजस्थान में भारतीय बलों ने पकड़ लिया था.
पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार साहू की पत्नी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे फोन पर बात की और सीमा सुरक्षा बल के जवान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया.
BSF जवान की पत्नी रजनी ने कहा कि रविवार शाम को मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन किया, जिसके बाद उन्होंने अपने पति की रिहाई में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की और सीएम से मिलने की इच्छा जताई.
दरअसल, पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात चालीस वर्षीय साहू 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए, जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
सीएम ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा की निवासी रजनी ने मीडिया को बताया, 'मुख्यमंत्री ने मेरे स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली और मुझे आश्वासन दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो मेरे बुजुर्ग ससुराल वालों को चिकित्सा सहायता दी जाएगी. उन्होंने मेरे पति की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का भी आश्वासन दिया है.'
रजनी ने ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए बनी सहमति के बाद उन्होंने BSF अधिकारियों से बात की, लेकिन उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










