
CM ने सड़क किनारे टी स्टॉल पर बनाई चाय, साथ मौजूद पत्नी बोलीं- हमें तो कभी नहीं पिलाई
AajTak
अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपत्नीक श्री कामतानाथ मंदिर की पांच किलोमीटर की परिक्रमा भी की. इस वीडियो को मुख्यमंत्री ने 'x' पर शेयर कर लिखा, ''आज की चाय बहन नहीं, भाई बनाएगा.''
सतना के चित्रकूट दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला. कामदगिरी पर्वत पर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा के बाद मुख्यमंत्री अचानक सड़क किनारे एक चाय दुकान पर पहुंचे और चाय बनाने लगे.
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव चित्रकूट में मंदिरों में दर्शन करने गए थे. मुख्यमंत्री ने इसी बीच सड़क किनारे एक रेलिंग के पार टी स्टॉल देखी. उन्होंने रेलिंग को झुककर पार किया और स्टॉल तक पहुंचे, इसकी मालकिन राधा से बातचीत की और चाय बनाने लगे. तभी वहां खड़ी पत्नी ने पूछा कि हमें कभी चाय नहीं पिलाई बनाकर?
इस पर CM यादव ने कहा, ‘‘ये मेरी बहन है, इसे पिलाऊंगा, तुम थोड़ी मेरी बहन हो. मैं अपनी बहन (स्टॉल मालकिन का जिक्र करते हुए) के लिए चाय बनाऊंगा. इसके बाद उन्होंने चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक कूटना शुरू कर दिया. जब यादव चाय बना रहे थे, तो उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि ज्यादा चीनी न डालें.
उन्होंने कई कप में चाय डाली और अपने साथ आए स्थानीय भाजपा विधायक, मंत्री और स्टॉल पर मौजूद लोगों को बांटी, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं. साथ ही चाय दुकान की मालकिन को चाय के पैसे भी दिए.
अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपत्नीक श्री कामतानाथ मंदिर की पांच किलोमीटर की परिक्रमा भी की. इस वीडियो को मुख्यमंत्री ने 'x' पर शेयर कर लिखा, ''आज की चाय बहन नहीं, भाई बनाएगा.''
उधर, मुख्यमंत्री ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दुकान से गर्म कपड़े खरीदे. यह भिलाला समाज की ओर से बनाए गए थे. मुख्यमंत्री ने दीपावली पर वोकल फॉर लोक को बढ़ावा दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










