
CM केजरीवाल की बेटी ही नहीं, Delhi पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से भी हो चुकी साइबर ठगी
AajTak
Cyber Fraud: वरिष्ठ आईपीएस अफसर और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना को भी साइबर अपराधियों ने नहीं छोड़ा. उनके खाते से भी पैसे पार कर दिए गए. इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता के अकाउंट से 34 हजार रुपए उड़ा दिए गए थे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल से पिछले साल 34 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई थी. इस साइबर ठगी का दायरा इतना बड़ा है कि सीएम की बेटी के अलावा खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं. जी हां, साइबर अपराधियों ने उनसे अकाउंट से भी 40 हजार रुपए उड़ा दिए थे. यह खुलासा खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने किया है. उन्होंने लोगों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए बताया कि बीएसएफ में रहने के दौरान वह साइबर ठगी का शिकार हुए थे. ठगों ने महज 1 घंटे के भीतर उनके अकाउंट से 40 हजार उड़ा लिए थे.
IPS अफसर राकेश अस्थाना ने अपने साथ हुई साइबर ठगी के बताया कि जब वह बीएसएफ में रहते हुए एक कार्यक्रम के दौरान अहमदाबाद गए थे और वहां से लौट रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर अचानक आधार कार्ड वेरिफिकेशन का मैसेज आना शुरू हुआ, और जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक 1 घंटे के भीतर 40 हजार निकल गए. बाद में उन्होंने इस मामले की छानबीन कराई तो ठगों का बड़ा नेटवर्क सामने आया, जो cyber फ्रॉड में ही लोगों को ठगा करते थे. अस्थाना ने बताया कि हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए साइबर अपराधा पढ़े-लिखे भी नहीं थे.
लेन-देन करने वाले लोगों को किया आगाह
पुलिस कमिश्नर ने लोगों को आगाह किया कि इन दिनों जब भी कोई ऑनलाइन लेन-देन या इस तरह का काम करें, जिसमें आधार कार्ड पैन कार्ड देना पड़े, तो उसकी पूरी तहकीकात पहले कर लें, क्योंकि उनके अनुसार इस ठगी का शिकार कोई भी हो सकता है. इसलिए जरूरत है तो बस सतर्क और सावधान रहने की.
दरअसल, यह बात राकेश अस्थाना ने पश्चिमी दिल्ली जिले में साइबर थाना के उद्घाटन कार्यक्रम में कही. इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस स्टेशन की शुरुआत होने से ठगी के शिकार लोगों को काफी मदद मिलेगी.
हर्षिता केजरीवाल के खाते से उड़ा दिए थे 34 हजार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










