
CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर एकजुट दिखा विपक्ष, BJP पर साधा निशाना
AajTak
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तीखा निशाना साधा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया. विपक्ष ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया.
ED ने गुरुवार शाम को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल के खिलाफ शराब घोटाले में ये कार्रवाई हुई है. ईडी के जॉइंट डायरेक्टर ने करीब 2 घंटे तक केजरीवाल से पूछताछ की थी. इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तीखा निशाना साधा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया. विपक्ष ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है. सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी 'असुरी शक्ति' के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है. 'INDIA' इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने X पर लिखा कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करता हूं, खासकर जब आम चुनाव नजदीक आ रहे हों. यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि भाजपा सत्ता के लिए किस हद तक गिर सकती है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ 'INDIA' एकजुट है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'रोज़ जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा, विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है.' खड़गे ने X पर लिखा, 'अगर सच में जीत का भरोसा होता तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का Accounts Freeze नहीं किया जाता. विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ठीक चुनाव से पहले निशाना नहीं बनाया जाता. सच यह है कि भाजपा आने वाले चुनाव परिणाम से पहले ही डर गई है. बौखलाहट में विपक्ष के लिए हर तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है.'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने X पर लिखा, 'भाजपा जानती है कि वो फिर दोबारा सत्ता में नहीं आने वाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है. ये गिरफ़्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










