
CM की शपथ से पहले फिर दिल्ली पहुंचे योगी, सरकार गठन पर जेपी नड्डा के घर बड़ी बैठक
AajTak
उत्तरप्रदेश सरकार गठन को लेकर नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक होने जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली स्थित यूपी सदन पहुंच गए हैं जहां से वे अमित शाह के आवास पर जाएंगे.
उत्तरप्रदेश सरकार के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है. सरकार गठन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बड़ी बैठक होने वाली है. बैठक में शामिल होने के लिए यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बुधवार शाम को दिल्ली पहुंच गए. योगी आदित्यनाथ बैठक में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में योगी कैबिनेट का खाका तैयार किया जाएगा. मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा और कौन नहीं, इस पर चर्चा की जाएगी.
योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को पहले दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश सदन पहुंचे. यहां से वे जेपी नड्डा के घर पर होने वाली बैठक में शामिल होने जाएंगे. इससे पहले ये बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर होनी थी. बैठक में अमित शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीएल संतोष, योगी आदित्यनाथ और सुनील बंसल शामिल होंगे.
25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
पिछले तीन दशकों में ऐसा पहली बार होगा कि कोई राजनेता लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम पद की कमान संभालेगा. योगी आदित्यनाथ साल 2017 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे. उनके नेतृत्व में बीजेपी ने इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है.
योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










