'CM का असली चेहरा दुनिया के सामने लेकर आऊंगी', केरल सोना तस्करी मामले में घिरी स्वप्ना सुरेश को मिली धमकी
AajTak
स्वप्ना ने आरोप लगाया कि बिचौलिए ने 30 करोड़ रुपये की पेशकश की है और उन्हें कुछ समय के लिए हरियाणा या जयपुर में बसने के लिए कहा गया है. साथ ही कहा है कि फर्जी पासपोर्ट तैयार होने के बाद वह उनके देश छोड़ने की व्यवस्था करेगा.
केरल गोल्ड सम्गलिंग केस में घिरी स्वप्ना सुरेक्ष ने CPIM के राज्य सचिव एम.वी गोविंदन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. स्वप्ना ने कहा कि उन्हें जान से मारने और देश छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है. एक फेसबुक लाइव में स्वप्ना ने दावा किया कि CPIM के राज्य सचिव एम.वी गोविंदन द्वारा भेजे गए एक बिचौलिए ने उन्हें पिनाराई विजयन, उनकी बेटी के खिलाफ सभी सबूत देने और सीएम व उनके परिवार के बारे में बात नहीं करने के लिए धमकी दी गई है.
स्वप्ना ने आरोप लगाया कि बिचौलिए ने 30 करोड़ रुपये की पेशकश की है और उन्हें कुछ समय के लिए हरियाणा या जयपुर में बसने के लिए कहा गया है. साथ ही कहा है कि फर्जी पासपोर्ट तैयार होने के बाद वह उनके देश छोड़ने की व्यवस्था करेगा. उन्होंने दावा किया कि विजय पिल्लई नाम का एक व्यक्ति इंटरव्यू लेने के बहाने उनसे बंगलौर के एक होटल में मिलने आया और बाद में उसने कहा कि वह एक आखिरी समझौते के लिए आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई कि फैसला करने के लिए सिर्फ दो दिन का समय है, नहीं तो उनकी जिंदगी दांव पर लग जाएगी.
उन्होंने आगे कहा, "विजय पिल्लई ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और देश छोड़ने के लिए कहा. मेरा सीएम पिनाराई विजयन या उनके परिवार के साथ कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है और न ही मैं उनके राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहती हूं. मुझे स्पष्ट रूप से बताया गया है कि सीपीएम सचिव गोविंदन मास्टर मेरी जान ले लेंगे. इस व्यक्ति ने मुझे बताया कि वह मुझे फैसला लेने के लिए 2 दिन का समय देंगे. मैंने अपने अधिवक्ता को उनके फोन नंबर और ईमेल पते की डिटेल भेज दी है."
स्वप्ना ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री को साफ तौर पर बताना चाहती हूं कि मैं अंत तक लडूंगी. मेरे पास ऐसे लोग हैं, जो मुझ पर भरोसा करते हैं. अगर मैं जिंदा रही तो मैं आपके पूरे व्यापारिक साम्राज्य का पर्दाफाश कर दूंगी और कभी भी मुझे डराने या धमकाने की हिम्मत मत करना. मैं आपका (सीएम) असली चेहरा दुनिया के सामने लेकर आऊंगी."
उन्होंने कहा, "मैं किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं हूं और मैं आखिरी सांस तक लड़ने जा रही हूं. उन्होंने (विजय पिल्लई) मुझे स्पष्ट रूप से कहा कि गोविंदन मास्टर मेरी जान ले लेंगे. मैं पूरी जानकारी जैसे कि उस व्यक्ति की तस्वीरें मीडिया को दूंगी. मैं बैंगलोर से नहीं भागने वाली. मैं यहां ही हूं. कृपया मेरे जीवन के लिए प्रार्थना करें. "
क्या है पूरा मामला

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










