
CM इस्तीफा देंगे या LG एक्शन लेंगे, केजरीवाल के सामने क्या-क्या मुसीबतें? 'दिन भर'
AajTak
BJP और AAP में किसका प्रोटेस्ट ज़्यादा दमदार रहा, केजरीवाल के “निर्देश” पर विवाद जारी, सोशल मीडिया कैंपेन ‘मैं भी केजरीवाल’ चलाने के पीछे आम आदमी पार्टी की रणनीति क्या , बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन में कहां बात फंस गई, इजराइल-हमास में युद्ध विराम का रेजोल्यूशन पास होने के बाद क्या होगा और अमेरिका ने रेजोल्यूशन पर वीटो क्यों नहीं किया? क्या इजरायल-अमेरिका की दोस्ती पर कोई असर पडे़गा? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव की कोशिश की. इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले भी लिया. इससे जुड़ी तस्वीरें और खबर आज पूरे दिन टीवी और सोशल मीडिया पर दिखती रही. उससे पहले ईडी की हिरासत से जारी केजरीवाल के कथित आदेश को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ED ने दावा किया है कि केजरीवाल की ओर से जारी कथित निर्देश में जालसाजी हो सकती है. इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट के मुताबिक हिरासत से केजरीवाल ने कोई लेटर जारी नहीं किया है. ना ही उनसे किसी लेटर पर दस्तखत लिए गए हैं. दरअसल, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हिरासत से निर्देश दिया था कि दिल्ली के लोगों के पानी और सीवर की समस्या को हल किया जाए. वहीं स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि हिरासत से अपने दूसरे निर्देश में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों को मुफ्त दवा और टेस्ट की सुविधा मिलती रहे.
हिरासत से फ़रमान पर मचा घमासान
उधर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. दिल्ली सचिवालय की तरफ जा रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैडिंग तोड़ दी. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन भी किया. वहीं,इस मामले में दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा. दोनों पार्टियों ने प्रोटेस्ट किया तो किसका प्रोटेस्ट ज्यादा दमदार था और आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन ‘मैं भी केजरीवाल’ चलाने के पीछे की रणनीति क्या है? सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
पंजाब में BJP का ‘एकला चलो’
पंजाब में बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन को लेकर उसकी बात नहीं बनी है. इस बारे में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक वीडियो संदेश के जरिये जानकारी दी है. जाखड़ ने कहा कि ये फैसला राज्य में लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर लिया गया है. पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








