
CJI डी वाई चंद्रचू़ड़ की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के एडमिन सिक्योरिटी ऑफिस से 9 सितंबर, 2024 को शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत में एक आपत्तिजनक ट्वीट और फेसबुक पोस्ट का जिक्र किया गया, जो गलत तथ्यों पर आधारित था और जिसका मकसद न्यायपालिका की छवि खराब करना था.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने एफआईआर दर्ज की है. यह मामला चीफ जस्टिस और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से फैलाई गई झूठी और गलत जानकारी से जुड़ा है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के एडमिन सिक्योरिटी ऑफिस से 9 सितंबर, 2024 को शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत में एक आपत्तिजनक ट्वीट और फेसबुक पोस्ट का जिक्र किया गया, जो गलत तथ्यों पर आधारित था और जिसका मकसद न्यायपालिका की छवि खराब करना था. इस पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 सितंबर, 2024 को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 356, 217, 351, 61(2)(a) और आईटी एक्ट की धारा 66(C) के तहत दर्ज की गई है.
इसी प्रकार का एक मामला पश्चिम बंगाल में भी सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ को बदनाम करने और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा पर हमला करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने के आरोप में बुक किया गया है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि फुलबारी के सुजीत हलदार के खिलाफ कृष्णागंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि यह फर्जी खबरें लोगों के बीच अविश्वास और सार्वजनिक शांति को भंग करने के इरादे से फैलाई गई थीं. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे झूठी खबरें न फैलाएं. पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से भी लोगों को इस प्रकार की गतिविधियों से बचने और अफवाहों से दूर रहने की चेतावनी दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










