
CITROEN ने कर दिया धमाका! 7.99 लाख रुपये में लॉन्च की कूपे-स्टाइल एसयूवी BASALT, टाटा कर्व से मुकाबला
AajTak
Citroen Basalt को कंपनी ने महज 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है. ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है जो आगामी 31 अक्टूबर तक बुक किए गए वाहनों पर ही लागू होगा. यानी भविष्य में कंपनी इस एसयूवी की कीमत में इजाफा कर सकती है. लेकिन सिट्रॉयन ने अपने इस एसयूवी को बेहद ही किफायती कीमत में लॉन्च कर टाटा मोटर्स पर एक प्रेशर जरूर बना दिया है.
Citroen Basalt launched Price and Features: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Citroen ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई कूपे-स्टाइल एसयूवी Citroen Basalt को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. सिट्रॉयन ने अपनी इस नई एसयूवी को महज 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में पेश किया है. इसके लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसके ग्राहक कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्मय से महज 11,001 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं. बता दें कि, ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है जो आगामी 31 अक्टूबर तक बुक किए गए वाहनों पर ही लागू होगा. यानी भविष्य में कंपनी इस एसयूवी की कीमत में इजाफा कर सकती है.
कैसी है Citroen Basalt:
बता दें कि, Basalt कंपनी के सी3 एयरक्रॉस मॉडल से ही प्रेरित है. इसका फ्रंट फेस काफी हद तक एयरक्रॉस से ही मिलता जुलता है. हालांकि इसमें स्लोपी रूफलाइन दिया गया है जो इसे कूपे-बॉडी स्टाइल देता है. इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील, LED टेल लैंप और चंकी डुअल-टोन रियर बंपर दिया गया है. इसे 5 मोनोटोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसमें पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, कॉस्मो ब्लू और गार्नेट रेड शामिल हैं. व्हाइट और कलर ऑप्शन के साथ कंट्रास्ट ब्लैक रूफ भी मिलता है.
पावर और परफॉर्मेंस:
Basalt को कंपनी ने केवल दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है. इस एसयूवी में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का थ्री-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है. जो 82hp की पावर और 115Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 110hp की पावर जेनरेट करता है. इस टर्बो इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. वहीं नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.
केबिन और फीचर्स:

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











