
China Diplomacy: एक तरफ बांग्लादेश पर डाल रहा डोरे, दूसरी ओर पाकिस्तान को 81% हथियार सप्लाई, भारत के दो पड़ोसियों को रिझाने में जुटा चीन
AajTak
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि चीन ने 2020 से 2024 के बीच पाकिस्तान को 81 फीसदी हथियारों की सप्लाई की है, जो पिछले पांच साल की तुलना में 74 फीसदी ज्यादा है.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस इस समय चीन में हैं. वह चीन के चार दिन के दौरे के दौरान आज राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. चीन एक तरफ बांग्लादेश के साथ अपने रिश्तों को नई धार देने में जुटा है तो वहीं पाकिस्तान के साथ सैन्य संबंधों को मजबूती दे रहा है.
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि चीन ने 2020 से 2024 के बीच पाकिस्तान को 81 फीसदी हथियारों की सप्लाई की है, जो पिछले पांच साल की तुलना में 74 फीसदी ज्यादा है.
दो हफ्ते पहले पाकिस्तान को चीन से दूसरा हैंगोर क्लास की सबमरीन मिली है. हैंगोर क्लास पनडुब्बी अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है. यह केवल एक नियमित हथियार सौदा नहीं है, बल्कि यह अरब सागर और हिंद महासागर में अपने व्यापक विस्तार के हिस्से के रूप में पाकिस्तान की नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने के चीन के इरादे को दर्शाता है. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए चीन लगातार उसकी मदद कर रहा है. वह भारत के दोनों पड़ोसियों बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों को रिझाने में जुटा है.
SIPRI की यह रिपोर्ट कैसे चीन के बढ़ते हथियार निर्यात दक्षिण एशिया में सैन्य संतुलन को बदल रहे हैं. पाकिस्तान अपनी रक्षा जरूरतों के लिए चीन पर अधिक निर्भर होता जा रहा है, जबकि भारत पश्चिमी सप्लायर्स की ओर मुड़ रहा है.
बता दें कि चीन और पाकिस्तान के लगातार बढ़ते सैन्य संबंधों को लेकर हाल ही में भारतीय सेना चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आगाह किया था. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान और चीन के सैन्य संबंधों को लेकर चेतावनी देते हुए इसे गठबंधन करार दिया. उन्होंने कहा कि भारत इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










