
Child plan: इस स्कीम में हर महीने जमा करें 2 हजार, 5 साल में आपका बेटा बन जाएगा लखपति
Zee News
अगर आप बच्चे के जन्म के समय पोस्ट ऑफिस में उसका आरडी अकाउंट खुलवाते हैं तो 5 साल का होने तक बच्चे के नाम पर अच्छी खासी रकम इकट्ठा हो जाएगी, जो उसके भविष्य के काम आएगी.
Child investment plan: महंगाई के इस दौर में बच्चों की परवरिश से लेकर पढ़ाई में काफी खर्च होता है. मौके पर रुपयों की कमी के चलते माता-पिता को अपने बच्चे के भविष्य से समझौता करना पड़ता है. अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं तो सरकार की इस योजना (Child plan) के बारे में जान लें, जो आपके बच्चों के सपनों की उड़ान को नए पंख देगी. साथ ही आप भी जरूरत पड़ने पर इन रुपयों का इस्तेमाल कर सकेंगे. जन्म के समय ही खुलवा सकते हैं अकाउंट दरअसल, यहां पर हम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं. इसके तहत गारंटीड रिटर्न (guaranteed return plans) मिलता है. माता-पिता या लीगन गार्जियन बच्चे की ओर से पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट (RD) खुलवा सकते हैं. इसमें 5 साल में इन्वेस्टमेंट मैच्योर हो जाता है. इस स्कीम पर सालाना 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है और हर तिमाही पर कंपाउंडिंग होती है. इस तरह अगर आप बच्चे के जन्म के समय पोस्ट ऑफिस में उसका आरडी अकाउंट खुलवाते हैं तो 5 साल का होने तक बच्चे के नाम पर अच्छी खासी रकम इकट्ठा हो जाएगी, जो उसके भविष्य के काम आएगी.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







