
Chhattisgarh: रात में दादी के घर सोने गई थी पोती, सुबह नहीं लौटी तो शुरू हुई तलाश, कमरे में मिले दोनों के शव
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक लड़की अपनी दादी के घर रात में सोने के लिए गई थी, लेकिन जब वो सुबह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. जब घरवालों ने दादी के घर आकर देखा तो वहां दादी-पोती के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 62 वर्षीय महिला और उसकी 18 साल की पोती का शव घर में मिला है. उनकी बॉडी पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद की वजह से दोनों की हत्या की गई है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव की है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजवती साहू (62) और उनकी पोती सविता साहू (18) के रूप में की गई है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजवती गनियारी स्थित अपने घर में अकेली रहती थी. दुर्ग शहर के पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य भी उसी गांव में रहते थे. इनमें से एक शख्स उसके साथ रात में रहने के लिए उसके घर आता था. बुधवार को सविता रात्रि विश्राम के लिए अपनी दादी के घर आई थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब गुरुवार की सुबह वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग वहां जांच करने गए और दोनों को खून से लथपथ पाया, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. उन्होंने बताया कि फोरेंसिक कर्मियों के साथ एक पुलिस टीम मौके पर गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
दुर्ग एसपी जैन के मुताबिक, शुरुआती जांच में इन हत्याओं के पीछे पारिवारिक विवाद लग रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










