
Chhattisgarh: मंदबुद्धि महिला से रेप के बाद की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
Chhattisgarh: जांजगीर चांपा जिले के डभरा में मंदबुद्धि महिला के साथ बलात्कार और नृशंस हत्या के मामले में आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर, जेल भेज दिया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के डभरा में, एक मंदबुद्धि महिला के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई थी. इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
5 अप्रैल की रात, करीब 2 बजे आरोपी ने महिला के सिर को पत्थर पर पटक कर और उसे लात-घूसों से पीट कर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या से पहले, आरोपी ने उसके साथ बलात्कार भी किया था. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था.
डभरा नगर की रहने वाली प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर मंदबुद्धि थी. वह रात में कहीं भी सो जाया करती थी. स्थानीय लोग उसे खाना दिया करते थे. 5 अप्रैल की रात करीब 2 बजे किशन यादव प्रमिला को एक मकान के बगल में ले गया. उसने महिला के बाल पकड़ कर उसके सिर को पत्थर पर पटका. लात-घूंसों से महिला की आंख पर वार किए और उसे जख्मी कर दिया. सुबह करीब साढ़े दस बजे, महिला को डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक महिला के बारे में बताया है कि वह डभरा की एक किराना दुकान के पास रहती थी. CCTV फुटेज देखने पर पुलिस ने पाया कि किशन यादव महिला को मार रहा था. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तब उसने बताया कि महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उसने उसके साथ रेप किया. विरोध करने पर, उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड भी डाला था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










