
Chhattisgarh: जशपुर में थाने में फरियादी और पुलिस पर हमला, पालतू कुत्ते से भी कटवाया, तीन महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
AajTak
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा थाने के अंदर एक फरियादी और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर आरक्षक को गंभीर रूप से कटवा दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां थाने के अंदर ही फरियादी और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. आरोपियों ने इतना ही नहीं, बल्कि अपने पालतू कुत्ते से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को कटवाया. घटना बगीचा थाने की है और पूरी वारदात थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
बगीचा पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून की रात करीब 12 बजे की है. दीपक जयसवाल नामक युवक मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था. उसी समय झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले, वर्तमान में बगीचा बस स्टैंड पारा वार्ड नंबर 07 में रह रहे जाकिर हुसैन और उनके परिजन भी थाने आ गए. वहां उन्होंने दीपक और उसके साथियों से हाथापाई शुरू कर दी.
थाने के अंदर फरियादी और पुलिसकर्मियों पर हमला
ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक धनेश्वर राम और एक अन्य पुलिसकर्मी ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान आरक्षक गिर पड़ा, तभी आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर उसे पुलिसकर्मी पर हमला करने को उकसाया. कुत्ते ने आरक्षक के पैर में काट लिया, जिससे वह घायल हो गया.
तीन महिलाएं और दो पुरुष आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है. तीन महिलाएं और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










